{"_id":"6a6d05d899d59cf1c80c8b68","slug":"cantonment-board-schools-to-be-affiliated-to-cbse-agra-news-c-364-1-ag11018-132261-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छावनी परिषद के स्कूल होंगे सीबीएसई से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छावनी परिषद के स्कूल होंगे सीबीएसई से संबद्ध
विज्ञापन
आगरा। छावनी परिषद के स्कूलों में जल्द बड़ा शैक्षणिक बदलाव होने जा रहा है। रक्षा संपदा महानिदेशालय ने सभी छावनी परिषदों को पत्र भेजकर छावनी बोर्ड के स्वामित्व वाले स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने की योजना से अवगत कराया है। इसके साथ स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग और शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
वर्तमान में छावनी बोर्ड के स्कूल संबंधित राज्य शिक्षा बोर्डों से मान्यता प्राप्त हैं, जिससे पाठ्यक्रम, परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली में अंतर है। नई व्यवस्था लागू होने पर सभी स्कूलों में सीबीएसई के अनुरूप एक समान शैक्षणिक ढांचा लागू होगा। इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, ई-कंटेंट, कंप्यूटर लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का विस्तार किया जाएगा। शिक्षकों को नई शिक्षा नीति और आधुनिक तकनीकों के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
छावनी परिषद में एक इंटर कॉलेज, तीन जूनियर हाईस्कूल, दो प्राथमिक विद्यालय और एक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्कूल संचालित है। ये सभी वर्तमान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं। रेनबी स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित है, जबकि कुछ अन्य स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया जा चुका है। सातों स्कूलों में करीब 1,600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और सरकारी व गैर-सरकारी मिलाकर 68 शिक्षक कार्यरत हैं। छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय से पत्र भेजकर सभी स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है।