{"_id":"6a6e5c1984ea85f4cf0d2f97","slug":"canter-overturns-on-expressway-after-collision-with-vehicle-driver-survives-agra-news-c-25-1-agr1008-1123636-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से एक्सप्रेस-वे पर कैंटर पलटा, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से एक्सप्रेस-वे पर कैंटर पलटा, चालक बचा
Sun, 02 Aug 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मूंगफली से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि सड़क पर मूंगफली के कट्टे बिखर जाने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
हादसा रात 12:20 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक चालक, देशराज पुत्र मलखान सिंह निवासी बहेली थाना बालाहेडी जिला दौड़ा राजस्थान छिबरामऊ से मूंगफली लोड कर कैंटर से दौसा जा रहे थे। शुक्रवार रात थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 28.500 पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें लदे मूंगफली के कट्टे सड़क पर बिखर गए। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया क्रेन और हाइड्रा की मदद से कैंटर को सीधा कराकर सड़क पर बिखरे कट्टों को हटवाकर यातायात सुचाररू कराया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही।