फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter overturned in rain pit on Bypass road in agra

Agra : न्यू दक्षिणी बाईपास पर बारिश से हुए गड्ढे में पलटा कैंटर, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक

Fri, 29 Jul 2022 03:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 03:40 PM IST
सार

दक्षिणी बाईपास पर बारिश के कारण सड़क कट गई, जिससे गहरा गड्ढा  हो गया। शुक्रवार की सुबह इसी गड्ढे में कैंटर पलट गया। 

विज्ञापन
Canter overturned in rain pit on Bypass road in agra
गड्ढे में पलटा कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित भांड़ई रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार की सुबह गहरे गड्ढे में कैंटर पलट गई। कैंटर के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कैंटर चालक कौशलेंद्र शर्मा और परिचालक विपिन ओझा दिल्ली से दवाइयां लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। जैसे ही कैंटर थाना मलपुरा के गांव कुठावली और भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचा। इसी बीच पीछे से आ रही वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर 15 फीट गड्ढे में पलट गई। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने चालक-परिचालक को निकाला

तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। कैंटर से चालक और परिचालक को बाहर निकाल लिया। दोनों हल्की चोटें आई है। थाना मलपुरा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिस गड्ढे में कैंटर पलटा, वह बारिश की वजह से हुआ है। पानी के साथ मिट्टी बह गई। मार्ग पर गहरा गड्ढा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू दक्षिणी बाईपास पर गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। गनीमत रही कि चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। कैंटर चालक कौशलेंद्र ने बताया कि दक्षिणी बाईपास पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे कैंटर गड्ढे में समा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed