फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   canter loaded with oxygen cylinders hit a young man fell 20 feet down in the parking lot died

Agra: ऑक्सीजन सिलिंडर से लदे कैंटर ने युवक में मारी टक्कर, 20 फीट नीचे पार्किंग में गिरा...चली गई जान

Mon, 31 Mar 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के पुष्पांजलि हॉस्पिटल के पास ऑक्सीजन के सिलिंडर ले जा रहे कैंटर ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक 20 फीट नीचे पार्किंग के बेसमेंट में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
canter loaded with oxygen cylinders hit a young man fell 20 feet down in the parking lot died
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बीमार भाई को देखकर लौट रहे नगला हवेली दयालबाग निवासी रंजीत को हॉस्पिटल के भूतल पर ऑक्सीजन सिलिंडर से लदे कैंटर ने टक्कर मार दी। वह 20 फीट नीचे पार्किंग के बेसमेंट में जा गिरे। गंभीर रूप ये घायल रंजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रंजीत (40) ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करते थे। उनके बड़े भाई को डेंगू हो गया था। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती थे। शनिवार को शाम 6:30 बजे वह उनको देखने के बाद लौट रहे थे। भूतल पर आकर खड़े हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गिरने से रंजीत की कई जगह से हड्डियां टूट गई थीं। समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। उनके कई बार कहने पर भी किसी डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। लापरवाही के कारण उनकी छह घंटे बाद ही मौत हो गई। पत्नी कुसुमलता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed