{"_id":"63b7a88ba89bf551bb0589d2","slug":"canter-hit-the-bike-and-dragged-it-for-100-meters-on-bridge-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैंटर में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक, उछलकर दूर गिरने से बची युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैंटर में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक, उछलकर दूर गिरने से बची युवक की जान
Fri, 06 Jan 2023 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:20 AM IST
सार
रामबाग क्षेत्र में जवाहर पुल पर गुरुवार को दिल्ली जैसी घटना होने से बच गई। तेज रफतार टैंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर जाकर गिरा। बाइक टैंकर में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के रामबाग क्षेत्र में जवाहर पुल पर एक बाइक को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा लेकिन बाइक को कैंटर चालक करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। राहगीरों ने पीछा कर कैंटर को रुकवाया।
विज्ञापन
टूंडला के लतापुरी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि कमला क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उनकी सास का इलाज हो रहा है। उन्हें देखने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जवाहर पुल पर अवैध डग्गामार वाहन चालक बीच सड़क पर वाहन रोककर सवारियां बैठा रहे थे। इससे उन्होंने बाइक की स्पीड कम कर ली।
विज्ञापन
इसी बीच तेज गति से आ रहे कैंटर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। वह उछलकर दूर जा गिरे। बाइक, कैंटर के आगे वाले पहिए के बीच फंस गई। चालक ने कैंटर को नहीं रोका और उनकी बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। राहगीरों ने घेरकर कैंटर रुकवाया।
विज्ञापन
जवाहर पुल पर अवैध स्टैंड बना मुसीबत
पुल पर डग्गामार वाहन चालकों ने अवैध स्टैंड बना लिया। बीच सड़क पर वाहन खड़ी करके सवारियां बैठाते हैं। इससे जाम की स्थिति रहती है। 19 नबंवर की शाम को भी जवाहर पुल पर तेज गति से आ रहे वाहन ने एक्टिवा सवार युवक-युवती को टक्कर मार दिया था। हादसे में मौके पर ही बल्केश्वर निवासी पूजा शाक्य और कमला नगर के निवासी दीपक शाक्य की मौत हो गई थी। इससे पूर्व भी कई हादसे हो चुके हैं।