फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidates get appointment letters, shortage of nursing staff in SN will be resolved

Agra News: अभ्यर्थियों को मिले नियुक्तिपत्र, एसएन में दूर होगी नर्सिंग स्टाफ की कमी

Mon, 23 Mar 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Candidates get appointment letters, shortage of nursing staff in SN will be resolved
 एसएन मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति पत्र
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को नियुक्तिपत्र मिलते ही 202 अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। नई नियुक्तियों से एसएन में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होगी, जिसका मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं। युवाओं को नौकरी भी दी जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि स्टाफ नर्स की नियुक्ति होने से चिकित्सकीय सेवाओं में सुविधा मिलेगी। इनको जरूरत के आधार पर विभिन्न विभागों में तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. टीपी सिंह, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. जीवी सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नीतू चौहान, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. शेफाली मजूमदार, डॉ. गीतू सिंह, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति भारद्वाज की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed