{"_id":"608bf6cf8ebc3ebf012b044e","slug":"candidates-and-agents-entry-will-be-allowed-in-the-counting-site-without-the-covid-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: अब बिना कोरोना जांच रिपोर्ट मतगणना में शामिल हो सकेंगे प्रत्याशी और एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: अब बिना कोरोना जांच रिपोर्ट मतगणना में शामिल हो सकेंगे प्रत्याशी और एजेंट
Fri, 30 Apr 2021 05:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Apr 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में मतगणना में प्रत्याशियों और एजेंट के लिए तीन दिन में तीन बार नियम बदल गए हैं। सबसे पहले प्रवेश के लिए 72 घंटे पहले की जांच रिपोर्ट अनिवार्य थी। गुरुवार को जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर तत्काल जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और निगेटिव रिपोर्ट पर प्रवेश के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब मौके पर थर्मल स्कैनर से तापमान मापा जाएगा। पूर्ण स्वस्थ को प्रवेश मिलेगा। 2 मई को 15 स्थलों पर जिले में मतगणना होगी। पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। जांच के लिए एजेंट की केंद्रों पर भीड़ उमड़ने और जांच किट की कमी के कारण प्रशासन नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन