{"_id":"6069ef1d8ebc3e769f094305","slug":"candidate-appling-for-party-ticket-kasganj-news-agr487311677","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव: राजनैतिक पार्टियों का समर्थन पाने के लिए उम्मीदवारों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव: राजनैतिक पार्टियों का समर्थन पाने के लिए उम्मीदवारों ने किए आवेदन
विज्ञापन
देवेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष
- फोटो : KASGANJ
जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी पार्टियां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। एक दूसरे राजनीतिक दलों के पैंतरों पर भी बड़े नेताओं की नजर है।
भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनीतिक दल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अपने अपने प्रत्याशियों को उतारेंगे। सभी दल प्रत्याशियों के आवेदनों की समीक्षा कर रहे हैं। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों की कोई सूची जारी नहीं की है। प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं। वे हर हाल में राजनीतिक दलों का समर्थन चाहते हैं। सभी पार्टी के जिलाध्यक्षों के कार्यालय और आवास पर राजनीति का माहौल बना हुआ है। 6 अप्रैल को समाजवादी पार्टी की सूची जारी होने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल तक कांग्रेस और बसपा की सूची भी जारी हो सकती है। भाजपा में भी दावेदारों की समीक्षा की जा रही है, लेकिन भाजपा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लंबी है और यह सूची भी लखनऊ से जारी होगी।
क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष-
लखनऊ से जारी होगी प्रत्याशियों की सूची: भाजपा जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 80 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की समीक्षा की जा रही है। जिम्मेदार पदाधिकारियों का पैनल निरंतर समीक्षा कर रहा है। जिले में चुनाव तीसरे चरण में होना है। प्रत्याशियों की सूची जारी करने में अभी समय है। लखनऊ स्तर पर भी समीक्षा की जा रही है। शीघ्र ही पात्र प्रत्याशियों की सूची लखनऊ स्तर से जारी होगी। भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। - केपी सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
6 को जारी हो सकती है सपा के प्रत्याशियों की सूची: सपा जिलाध्यक्ष
- समाजवादी पार्टी पंचायत चुनावों को लेकर गंभीर है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक 50 से अधिक चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिनकी निरंतर समीक्षा की जा रही है। जिला स्तर से 6 अप्रैल को सूची को अंतिम रूप देकर मुख्यालय भेज दिया जाएगा। मुख्यालय की संस्तुति के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। पार्टी अच्छे व जनप्रिय लोगों को अपना उम्मीदवार बनाएगी। - देवेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
बसपा की पहली सूची 6 अप्रैल को होगी जारी- बसपा जिलाध्यक्ष
- जिला पंचायत चुनावों की दौड़ में बसपा भी पूरी तरह से सक्रिय है। 23 वार्डों के लिए 40 से अधिक आवेदन चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने किए हैं। बसपा के पदाधिकारी भी प्रत्याशियों के आवेदनों की समीक्षा कर रहे हैं। बसपा की पहली सूची 6 अप्रैल को आने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरी सूची 8 अप्रैल तक आ सकती है। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे। - राजकुमार जाटव, बसपा जिलाध्यक्ष।
8 तक जारी होगी कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची
- अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए कांग्रेस की टीम भी जिले में पंचायत चुनावों को लेकर सक्रिय है। जिला कमेटी, महिला कमेटी सभी गांव गांव में जाकर पार्टी की मजबूती का एहसास करा रही है। कांग्रेस में अब तक 15 वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए 35 से अधिक आवेदन किए गए हैं। पार्टी के नेता इन आवेदनों की समीक्षा में जुटे हैं। जिन वार्डों से आवेदन नहीं मिले हैं उन वार्डों के लिए भी प्रत्याशी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - अदनान मियां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

केपी सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष- फोटो : KASGANJ

अदनान मियां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष- फोटो : KASGANJ

राजकुमार जाटव, बसपा जिलाध्यक्ष- फोटो : KASGANJ