फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cancer victim kidnapped in Agra

आगरा में कैंसर पीड़ित का अपहरण: इलाज कराने आया था एसएन मेडिकल कॉलेज, फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 09:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Dec 2021 09:07 AM IST
सार

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए कैंसर पीड़ित का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत का सुराग नहीं मिल सका है। 

विज्ञापन
Cancer victim kidnapped in Agra
अपहरण (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में फिरोजाबाद के नगला खंगर के रहने वाले 42 वर्षीय कैंसर पीड़ित मरीज का अपहरण कर लिया गया। वह कैंसर की दवा लेने और सिकाई कराने एसएन मेडिकल कॉलेज आया था। परिजनों को फोन करके पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने फिरौती मांगने वाले टूंडला निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मगर, मरीज का पता नहीं चला। पूछताछ में आरोपी ने मरीज के कहने पर रकम मांगने की बात कही है। हालांकि पुलिस उसकी बात पर विश्वास नहीं कर रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं अपहृत के साथ अनहोनी की आशंका है।

विज्ञापन


10 दिसंबर से नहीं लग रहा फोन 
थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवैध कुमार अवस्थी ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार एसएन मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आया था। वह सिकाई कराने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में बने रेन बसेरे में रुक जाता था। वहीं खाना खा लेता था। नौ दिसंबर को परिजनों से बात की। दस दिसंबर को उसका फोन नहीं लगा। इस पर परिजनों ने तलाश की। उसके नहीं मिलने पर 12 दिसंबर को पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

 

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। फोन बंद जा रहा था। 13 दिसंबर को परिजनों के पास वीरेंद्र के नंबर से कॉल आया। इसमें कोई और बोल रहा था। उसने बेटे अनुज कुमार से कहा कि तुम्हारे पिता का अपहरण कर लिया है। उनकी सलामती चाहते हो तो पांच लाख फिरौती भिजवा दो। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप विभाग में नौकरी करता था आरोपी
एसएसपी ने पुलिस टीम को लगाया। शुक्रवार रात को टूंडला निवासी आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह नलकूप विभाग में मोटर चलाने का कार्य करता था। उसकी नौकरी पिता की जगह पर लगी थी। वर्ष 2019 से नौकरी पर नहीं गया है। वह कहीं भी रह लेता है। 

कोरोना काल में एसएन मेडिकल कालेज में रह रहा था। जो मिलता खा लेता था। अब उसकी मुलाकात वीरेंद्र कुमार से हुई। उनके कहने पर ही फोन किया। मगर, वो यह नहीं बता सका कि अब वीरेंद्र कुमार कहां हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वीरेंद्र की तलाश की जा रही है। उधर, परिजन चिंतित हैं।

परिजनों को जमीन जाने पर मिले थे आठ लाख
पुलिस की जांच में पता चला कि परिवार को आठ साल पहले जमीन जाने पर आठ लाख रुपये मिले थे। यह रकम भी परिवार खर्च कर चुका है। अब वो किसी तरह मजदूरी कर रहे हैं। पांच लाख रुपये कहां से लेकर आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed