फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cancer treatment will be done with state-of-the-art technology

Agra News: कैंसर के इलाज के लिए नहीं लगानी होगी दौड़, अब एसएन में मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक से इलाज

Tue, 02 Aug 2022 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 01:48 AM IST
सार

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन और लेडी लॉयल को मिलाकर बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड प्लान के तहत ही इस अस्पताल का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
Cancer treatment will be done with state-of-the-art technology
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है, उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में ही अत्याधुनिक तकनीक से इलाज हो सकेगा। इसके लिए एसएन में विशेष कैंसर डे केयर यूनिट शुरू होगी। सोमवार को इसके निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

विज्ञापन

लगाई जाएंगी अत्याधुनिक मशीनें

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन और लेडी लॉयल को मिलाकर बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड प्लान के तहत ही इस अस्पताल का निर्माण हो रहा है। इस योजना की ये पहली इमारत होगी। इसमें कैंसर के जख्मों की सिकाई, सीटी स्कैन आदि की अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें बंकर बनेगा, जिसकी दीवार की चौड़ाई 1.2 मीटर और छत की चौड़ाई करीब दो मीटर होगी।

विज्ञापन

13 करोड़ हुए मंजूर 

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए 13 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, तीन करोड़ में भवन और 10 करोड़ रुपये में लिनियर एक्सिलिएटर, इमेज गाइडेड रेडियो थेरेपी और सीटी साइनोलेटर सिस्टम समेत अन्य अत्याधुनिक मशीनों की खरीद होगी। तीन महीने में इसका निर्माण हो जाएगा। भूमि पूजन के समय कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार आर्या, डॉ. अनुज त्यागी, मुख्य अभियंता पंकज कपिल, तरुण कुमार, कुमार केतन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed