{"_id":"6ae65aa35706f6e6f7099270","slug":"camps-set-up-at-bateshwar-fair-livestock-traders-begin-to-arrive-agra-news-c-25-1-agr1008-1202081-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बटेश्वर मेले में लगे तंबुओं के डेरे, जुटने लगे पशु व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बटेश्वर मेले में लगे तंबुओं के डेरे, जुटने लगे पशु व्यापारी
Sun, 01 Nov 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
बटेश्वर पशु मेला क्षेत्र मे व्यापारियों की सुरक्षा के लिए गश्त करती स्थानीय चौकी पुलिस
बटेश्वर। उत्तर भारत के विख्यात बटेश्वर पशु एवं लोक मेले के आयोजन में भले ही 10 दिन का समय बाकी हो, लेकिन व्यापारियों का मेला क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पशु व्यापारियों के साथ पहुंचे अन्य दुकानदारों ने भी मेला परिसर में तंबू लगाकर डेरा डालना शुरू कर दिया है।व्यापारियों की आमद के मद्देनजर जिला पंचायत की ओर से तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं।
मेला मेजबान जिला पंचायत की ओर से मेले का आधिकारिक उद्घाटन दीपावली के बाद 11 नवंबर को किया गया है। इस माैके पर यमुना नदी के घाटों पर दीये जलाकर महाआरती की जाएगी। उद्घाटन से पहले ही व्यापारियों की आवक को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने खेतों में खड़ी फसलें हटाकर जगह खाली करना शुरू कर दिया है। मेले में पहुंचे पशु व्यापारियों ने पशु मेला क्षेत्र में अपने तंबू-डेरे तान लिए हैं। फिरोजाबाद से 15 घोड़े लेकर पहुंचे व्यापारी प्रमोद कुमार अपने घोड़ों को नाच का रिहर्सल करा रहे हैं, जिसे देखने के लिए ग्रामीण जुट रहे है। वहीं आगरा, इरादतनगर और भरोल से भी अंकित, सुरेंद्र, ज्ञानसिंह और जयपाल आदि पशु व्यापारी ऊंट व घोड़े लेकर मेले में डेरा डाल चुके हैं। पशु व्यापारियों व दुकानदारों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस मुस्तैद है।
मेला पुलिस की आमद उद्घाटन के दिन 11 नवंबर को होगी, तब तक रात्रि गश्त कर पशु व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय बटेश्वर चाैकी पुलिस संभालेगी।-जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह