फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Campaign launched to detect electricity theft, 50 connections disconnected

यूपी: बिजली का बिल जमा करना तो नहीं भूल गए, कासगंज में काटे गए 50 कनेक्शन; चेकिंग अभियान से मची अफरा-तफरी

Mon, 09 Oct 2023 02:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 09 Oct 2023 02:36 PM IST
सार

कासगंज में बिजली के बिल जमा करना भूल गए 50 उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए गए। 

विज्ञापन
Campaign launched to detect electricity theft, 50 connections disconnected
बिजली का बिल - फोटो : Istock

विस्तार

कासगंज के सहावर कस्बा में सहावर टाउन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला काजी स्टेशन रोड बड़ा बाजार आदि स्थानों पर लखनऊ से मुख्य अभियंता हाइडिल सचिन कुमार श्रीवास्तव व अधीक्षण अभियंता एससी रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 50 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं छोटे बकाएदारों से शीघ्र बिजली के बकाए बिल को जमा करने की अपील की गई।
विज्ञापन


 चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ताओं के यहां तो मीटर लगा मिला, लेकिन बाईपास करके बिजली की चोरी की जा रही थी। तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश किया गया। वहीं 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार हैं, जो बिलों का भुगतान नहीं कर रहे। इसके चलते कनेक्श विच्छेदन किए गए हैं। टीम के द्वारा ऐसे 50 दुकानों एवं घरों के कनेक्शनों को विच्छेदित किया गया। 
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल बकाया है वह अपने भुगतान शीघ्र करें दें। जिससे कनेक्शन विच्छेदन की प्रक्रिया से बचा जा सकेगा। चेकिंग अभियान के अंतर्गत उपखंड अधिकारी निर्मल वर्मा, जेई अभिषेक वर्मा, राजेश कुमार, संजीव कुमार, अनूप मिश्रा सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed