{"_id":"6881bab2336946a62e074461","slug":"campaign-launched-against-encroachment-in-avanti-bai-chauraha-area-of-shastripuram-agra-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: फुटपाथ पर भी लगा दिए टिन शेड, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर...अतिक्रमण उखाड़ फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: फुटपाथ पर भी लगा दिए टिन शेड, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर...अतिक्रमण उखाड़ फेंका
Thu, 24 Jul 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:16 AM IST
सार
फुटपाथ पर टिन शेड लगाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर टीन शेट उखाड़ फेंके।
विज्ञापन
नगर निगम के प्रवर्तन दल की कार्रवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को शास्त्रीपुरम स्थित अवंतीबाई चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां चार दुकानदारों ने फुटपाथ को घेरते हुए टिन शेड लगाकर अवैध कब्जा कर लिया था। नगर निगम ने बुलडोजर चलवाकर अवैध टिन शेड ध्वस्त करा दिए और फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुलडोजर ले जाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराए। बुलडोजर देखते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान हटाते नजर आए। निगम की टीम ने मौके पर चेतावनी भी दी कि आगे यदि फिर से अतिक्रमण पाया गया तो दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने खंदारी शेल्टर होम से लेकर खंदारी चौराहा पुल के नीचे तक सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग बोर्ड और बैनरों को भी जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या न रहे।