फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   called on some pretext wife lover In Agra then murdered by slitting his throat with saw

पत्नी के प्रेमी को दी रूह कंपाने वाली मौत; पहले चाकू से गोदी गर्दन, फिर आरी से गला काट धड़ से कर दिया अलग

Tue, 09 Jul 2024 06:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 06:17 AM IST
सार

आरोपी ने पत्नी के प्रेमी को रूह कंपाने वाली मौत दी। पहले चाकू से गर्दन पर कई वार किए। फिर आरी से गला काटकर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस जांच में पहले सिर का कंकाल मिला। 

विज्ञापन
called on some pretext wife lover In Agra then murdered by slitting his throat with saw
love affair - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिलीप की हत्या उसकी महिला मित्र के पति गोविंदा ने की थी। मिलने के बहाने ताजगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर में बुलाकर आरी से गला काट कर धड़ से अलग कर दिया था। इससे पहले गर्दन पर चाकू से वार किए थे। पुलिस को कॉल डिटेल से सुराग मिला। प्रेमिका, उसके पति सहित चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का कंकाल, कपड़े और जूते बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एटा के सकीट थाना के मोहल्ला खरा निवासी दिलीप पुत्र कामता प्रसाद मजदूरी करता था। वह पांच जून को घर से निकला था। लौटकर नहीं आया। मां नीरज देवी ने आठ जून को थाना सकीट में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन ने दिलीप के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन पता की।

विज्ञापन

दिलीप की लापता होने से पहले एक नंबर पर सबसे ज्यादा बात हुई थी। पुलिस ने उसकी डिटेल निकलवाई। वह आगरा के गांव अकबरपुर, ताजगंज की रहने वाली युवती का निकला। युवती का मायका दिलीप के मोहल्ले में है। दिलीप की आखिरी लोकेशन भी युवती के गांव के पास की ही थी। इससे पुलिस को सुराग मिल गया।
 

सख्ती करने पर उगला सच

रविवार रात को सकीट थाने की पुलिस आगरा आई। युवती को हिरासत में ले लिया। उसके पति गोविंदा को पकड़ा। वह ई-रिक्शा चालक है। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में सख्ती करने पर सच उगल दिया। गोविंदा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को दिलीप परेशान कर रहा था। आए दिन फोन करता था। समझाने पर भी नहीं मान रहा था। धमकी भी देने लगा।
 
विज्ञापन

वारदात में साथियों को किया शामिल

दिलीप ने अपने साथी उखर्रा, सदर निवासी योगेश और हेमंत से बात की। हत्या की साजिश रची। उसे बुलाने के लिए पत्नी से फोन कराया। दिलीप गांव अकबरपुर के बाहर पहुंच गया। वह पहले से तैयार थे। दिलीप को पीछे से पकड़ लिया। एक ने उसके गले में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गिर गया। 
 

बाद में आरी से उसका गला काटकर धड़ से अलग कर दिया। गांव के पास ही दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का वितरण कार्यालय है। उसके आसपास झाडिय़ों में शव को ले गए। पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी को हाथों से हटाया। इसके बाद एक जगह सिर तो दूसरी जगह धड़ दबा दिया।
 

पहले बरामद हुआ सिर का कंकाल

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एटा पुलिस घटनास्थल पर आरोपी गोविंदा के साथ पहुंची। पहले सिर का कंकाल बरामद किया। वहीं धड़ के कुछ अवशेष मिले। इसके अलावा जूते, शर्ट और बेल्ट भी बरामद की। खुदाई भी कराई गई, जिससे शरीर के बाकी अवशेष मिल जाएं। मगर, कुछ नहीं मिला। 
 

थाना सकीट पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और खोजी कुत्ते को बुलाकर भी साक्ष्य संकलन किया गया। उधर, थाना सकीट के प्रभारी का कहना है कि आशिकी में प्रेमिका के पति ने हत्या की है। प्रेमिका, उसके पति सहित चार को हिरासत में लिया गया है।
 

कई टुकड़े करने की आशंका

दिलीप चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह मजदूरी करते थे। वह अक्सर काम के लिए एटा से बाहर भी जाया करते थे। इस कारण पहले यही लगा कि काम से गया होगा। मगर, लगातार मोबाइल बंद होने पर शक हुआ। मृतक के भाई नीलेश ने आशंका जाहिर की कि दिलीप के आरोपियों ने आरी से कई टुकड़े किए थे। इस वजह से ही उसके कंकाल के कुछ अवशेष ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed