फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cafes homestays and rooftops so many dirty things drug abuse is a normal even prostitution is going on

UP: कैफे, होम स्टे और रूफटॉप...जहां हो रहे इतने गंदे काम, नशाखोरी तो मामूली बात; देह व्यापार तक चल रहे

Wed, 02 Apr 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:30 AM IST
सार

आगरा में संचालित कैफे, होम स्टे और रूफटॉप में नशाखोरी से लेकर देह व्यापार जैसे घिनौने काम भी हो रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस की इन पर नजर नहीं है। 
 

विज्ञापन
Cafes homestays and rooftops so many dirty things drug abuse is a normal even prostitution is going on
रूफटॉप में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में चल रहे कैफे, रूफटॉप रेस्टोरेंट में सट्टेबाजी, जुआ और देह व्यापार तक कराया जा रहा है। हुक्का बार चल रहे हैं। नशे की पार्टियां अरेंज की जा रही हैं। इनमें से कई कैफे और रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे हैं। हाल में प्रकाश में आईं घटनाओं के बाद भी पुलिस कैफे और रेस्टोरेंट की निगरानी नहीं कर रही है।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड, ताजगंज, ताजनगरी में चल रहे कैफे, होम स्टे, रूफटॉप रेस्टोरेंट सट्टेबाजी, जुआ, हुक्का बार और देह व्यापार जैसी गतिविधियां हो रही हैं। पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ चलाए अभियान में मालीक्यूल सहित कई रूफटॉप रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होते हुए पकड़े थे। सोमवार को मारुति स्टेट पर आईपीएल सट्टेबाज पकड़े थे। यहां हुक्का बार भी चल रहा था। पुलिस ने हुक्के और नशे की सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी तरह ताजगंज के एक होम स्टे में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। एक अन्य होम स्टे में भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। ये घटनाएं खासी चर्चा में रही थीं। संजय प्लेस में दो साल पहले पुलिस ने एक कैफे में छापा मारा था। यहां पर युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि हाल में हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अब दोबारा से कैफों की चेकिंग की जाएगी। संबंधित विभाग को भी लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को पढ़ा देंगे इतिहास...12 अप्रैल की चुनौती स्वीकार, दलित संगठनों ने किया ये ऐलान; सपा सांसद का समर्थन

 

क्रिकेट के सटोरियों को भेजा जेल
मारुति एस्टेट रोड पर क्लब स्कवाॅयर 8 कैफे में पकड़े गए आईपीएल सट्टेबाजों के विरुद्ध जुआ अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कैफे की जांच की जा रही है। यहां पिछले एक माह से क्रिकेट पर सट्टा चल रहा था। नाई की मंडी के आरोपी यहां महफिल जमाते थे। इनमें संचालक की मिलीभगत थी। हुक्का बार भी अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed