फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet minister said on Aniruddhacharya's statement, do not give any statement for cheap popularity

Agra News: अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बोले कैबिनेट मंत्री, सस्ती लोकप्रियता के लिए कोई बयान न दें

Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister said on Aniruddhacharya's statement, do not give any statement for cheap popularity
मैनपुरी। वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा लड़कियों पर दिए गए कथित विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाज में कई तरह के लोग हैं और विभिन्न बातें सामने आती रहती हैं। न तो वह किसी सांविधानिक पद हैं, न उनके पास कोई दायित्व है। फिलहाल इस तरह के बयान सस्ती लोकप्रियता और सस्ती प्रसिद्धि के लिए नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन



ट्राजिस्ट हॉस्टल में मंत्री ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राहुल गांधी की तुलना बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर से करने वाले बयान पर कहा कि वो कांग्रेस के नेता हैं और उन्हें अपने नंबर बढ़ाने हैं, राज्यसभा में जाना है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात पर कहा कि संघ देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयास के तहत इस तरह के क्रियान्वयन करता रहता है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी इसकी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed