फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister reached Deepti's house and offered sweets to the family members.

Agra News: कैबिनेट मंत्री पहुंचीं दीप्ति के घर, परिजन का मुंह मीठा कराया

Mon, 10 Nov 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister reached Deepti's house and offered sweets to the family members.
दी​प्ति के परिजन को सम्मानित करतीं कैबिनेट मंत्री
आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वकप विजेता खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के अवधपुरी आवास पर रविवार को कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या पहुंचीं। उन्होंने दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा, माता सुशीला शर्मा और भाई सुमित शर्मा से भेंट की और उनका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

मंत्री ने विश्वकप में दीप्ति के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कहा कि दीप्ति शर्मा ने अपने अनुशासन, लगन और खेल भावना से भारतीय टीम को गौरवान्वित किया। देश और आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बेटियां हर क्षेत्र में नित नई पहचान बना रही हैं। दीप्ति जैसी खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में परिवार का सहयोग और संस्कार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीप्ति के माता-पिता ने जिस प्रकार उत्साह बढ़ाया और प्रोत्साहन दिया, उससे यह संभव हो पाया है। इस दौरान परिवार ने भी कैबिनेट मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चाणक्य सेना ने दिया सम्मानपत्र

आगरा। चाणक्य सेना रविवार को विश्वविजेता महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के अवधपुरी आवास पर पहुंची। उन्होंने दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा, माता सुशीला शर्मा और भाई सुमित को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल चतुर्वेदी, कैलाश मिश्रा, पवन समाधिया, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, लोकेंद्र दुबे, विनोद शर्मा, प्रतीक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed