{"_id":"64e4bbce0ed151bbd00b20f5","slug":"cabinet-minister-dharampal-singh-who-reached-agra-discussion-with-his-statement-on-bull-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं
Tue, 22 Aug 2023 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 07:14 PM IST
सार
आगरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि यह तो पहले की सरकारों की देन है। हम तो उनके पाप धो रहे हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को आए हुए अभी सात वर्ष हुए हैं। जबकि सांड की उम्र 15-20 वर्ष की है। आवारा सांड पहले की सरकारों की देन है। कहा कि पहले की सरकारों के पाप हम लोग धो रहे हैं।
विज्ञापन
सांड पर इस तरह का अटपटा बयान देकर मंत्री चर्चा में हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे अखिलेश यादव पर पलटवार मान रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय में अखिलेश यादव ने सांड को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
विज्ञापन
चाहे वह बनारस में सांड पर सवार युवक का वीडियो वायरल होने का मामला हो या फिर राजनीतिक रैलियों में आवारा पशु पहुंचने का। अखिलेश यादव अक्सर इस पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि, 'लायन सफारी नहीं संभाल पा रहे तो कम से कम सांड सफारी बनाकर इन्हें संभाल लो'। मंत्री के बयान को अखिलेश पर पलटवार से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन पहुंचे सपा नेता रामगोपाल यादव: बोले- केंद्र में जुमले वाली सरकार, आज अर्थव्यवस्था रसातल में चली गई है
दरअसल, प्रदेश के दुग्ध व पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार की शाम आगरा के शाहदरा पहुंचे थे। यहां भाजपा नेता पृथ्वीराज लोधी के भाई के निधन पर वह परिवार से मिले। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अटपटा बयान देकर चर्चा में आ गए।