फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Chaudhary Laxmi Narayan gifted eight crore to Nandgaon

कान्हा के गांव को दिवाली का तोहफा, आठ करोड़ से जगमगाएंगी गलियां, चमकेंगे कुंड

Sat, 05 Oct 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Chaudhary Laxmi Narayan gifted eight crore to Nandgaon
मथुरा - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने नंदगांव के विकास के लिए आठ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। स्थानीय लोग काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


क्रय-विक्रय समिति कोसीकलां के उपसभापति दानबिहारी चौधरी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने वृंदा कुंड जाने वाली सड़क के निर्माण, कुंड का सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट, आसेश्वर महादेव पर सोलर लाइट व नलकूप, नंदबाबा मंदिर को जाने वाली कोकलिया मार्ग, कांगा गली, भूरे का थोक आदि की सीढ़ियों का सौंदर्यीकरण व सोलर लाइट और वीआईपी पार्किंग पर सोलर लाइट की व्यवस्था कराई जाएगी। 
विज्ञापन


इसी प्रकार पौराणिक पावन सरोवर पर यात्री विश्राम गृह, सोलर लाइट एवं अन्य मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जानकारी देते हुए दानबिहारी ने बताया कि इन सभी विकास कार्यों का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण दीपावली से पूर्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके अलावा बिजलीघर एवं ब्रिजवारी रोड पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग का भी शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र में शीघ्र ही अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed