फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Chaudhary Laxmi Narayan get sugarcane development in mathura

मथुरा: चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास विभाग की जिम्मेदारी, छाता चीनी मिल शुरू होने की जगी उम्मीद

Tue, 29 Mar 2022 09:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 09:37 AM IST
सार

यूपी सरकार में चौधरी लक्ष्मी नारायण छठी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री बनने के बाद अब छाता में बंद पड़ी शुगर मिल के शुरू होने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Cabinet Minister Chaudhary Laxmi Narayan get sugarcane development in mathura
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग मिला है। यूपी सरकार में चौधरी लक्ष्मी नारायण छठी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री बनने के बाद अब छाता में बंद पड़ी शुगर मिल के शुरू होने की उम्मीद जगी है। हालांकि इस मिल को दोबारा शुरू कराने के लिए योगी सरकार के पहले कार्यकाल में बजट जारी हो चुका है। 

विज्ञापन


चौधरी लक्ष्मी नारायण पहली बार 1996 में उद्यान मंत्री बने थे। दो बार कारागार मंत्री रहे। 2017 में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री बने। 2022 में फिर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। एलएलबी पास चौधरी लक्ष्मी नारायण की पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा ने उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाकर जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया। इस बार उन्हें गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन

1978 में शुरू हुई था छाता शुगर मिल 

मथुरा के छाता में आगरा मंडल की एकमात्र शुगर मिल है। यह मिल वर्ष 1978 में क्षेत्रीय विधायक बाबू तेजपाल ने शुरू कराई थी। जिसकी कुल क्षमता 1250 टीसीडी थी। जिसे 2008 में तत्कालीन मायावती सरकार ने बंद करा दिया था। इससे क्षेत्र के गन्ना किसान मायूस हो गए और समय-समय पर मिल शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलन करते रहे। चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मिल को दोबारा शुरू कराने का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले कार्यकाल के अनुपूरक बजट में छाता शुगर मिल समेत छह मिलों को दोबारा शुरू कराने की लिए पांच हजार करोड़ का बजट का प्रावधान रखा गया था। हालांकि इस सीजन मिल शुरू नहीं हो सकी। भाजपा सरकार के नए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने चौधरी को गन्ना विकास एवं चीनी मिल की जिम्मदारी दी गई। इससे छाता शुगर मिल के जल्द शुरू होने की उम्मीद फिर जगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed