फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cab driver charged a French tourist 5000 rupees as parking fee

अजहरुद्दीन ने अच्छा नहीं किया: फ्रांसीसी पर्यटक से पार्किंग के नाम वसूले ₹5000, रोने लगीं जूलियट और वैरोनिका

Tue, 07 Jul 2026 10:13 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 07 Jul 2026 10:13 PM IST
सार

ताजमहल पर पर्यटकों से ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी खरीदारी से लेकर होटल बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से धोखाधड़ी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Cab driver charged a French tourist 5000 rupees as parking fee
जूलियट ईवा और उनकी साथी वैरोनिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस की पर्यटक की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटा देरी से आने पर कैब चालक ने पार्किंग शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये से अधिक की वसूली कर ली। पर्यटक ने कैब को आगरा आने के लिए बुक किया था। ताजमहल के पास आने पर चालक को 50 यूरो (5000 रुपये) किराये के अतिरिक्त अदा किए। बाद में गाइड को जानकारी दी तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चल गया। पर्यटक घबरा गईं और रोने लगीं। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर चालक को पकड़ लिया। उससे यूरो वापस कराए। हालांकि पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने पर शांति भंग की कार्रवाई की। चालक की कार को भी सीज कर दिया।

विज्ञापन


दो हजार में तय हुआ था किराया
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि फ्रांस की रहने वाली जूलियट ईवा और उनकी साथी वैरोनिका मंगलवार को भारत आई थीं। उनकी फ्लाइट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तड़के आना था। मगर डेढ़ घंटा लेट हो गई जूलियट ने एयरपोर्ट से आगरा जाने के लिए ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसके लिए 2 हजार रुपये किराया तय हुआ था। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। मगर उनकी फ्लाइट डेढ़ घंटा देर से सुबह 6 बजे पहुंची। उन्हें आगरा पहुंचाने के लिए कैब लेकर ट्रांस यमुना निवासी चालक अजहरुद्दीन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 की जगह पर दे दिए 50 यूरो
वह दोनों पर्यटक को दिल्ली से सुबह नौ बजे आगरा लेकर पहुंचा। मगर उसने पर्यटकों को ताज पूर्वी गेट के बजाय पुरानी मंडी पर ही उतारा। उनसे कहा कि 500 रुपये और अतिरिक्त देने होंगे। देरी से आने की वजह से हर घंटे के एयरपोर्ट पार्किंग में शुल्क लगा है। इस पर पर्यटक ने जानकारी के अभाव में उसे 50 यूरो दे दिए। पर्यटक को यूरा देते हुए कुछ गाइडों ने देख लिया।

विज्ञापन

गाइडों ने की मदद
उन्होंने पर्यटक से पूछताछ की। उन्होंने 500 रुपये के बदले यूरो देने के बारे में बताया। गाइडों ने उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी दी। इस पर दोनों पर्यटक घबरा गईं। पुरानी मंडी पर तैनात एक दरोगा ने पहुंचकर उनसे बात की। बाद में चालक को बुला लिया। उससे यूरो वापस करा दिए। एसीपी ने बताया कि चालक के खिलाफ किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण पुलिस की ओर से शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं कार को भी सीज कर दिया गया है। रकम वापस मिलने पर पर्यटक ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

पर्यटक बन रहे लपकों का शिकार
ताजमहल पर पर्यटकों से ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी खरीदारी से लेकर होटल बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से धोखाधड़ी हो चुकी है। आगरा कैंट स्टेशन ही नहीं दिल्ली से भी लपके सक्रिय हो जाते हैं। पर्यटकों को ठगी का शिकार बनाते हैं। खरीदारी के नाम पर भी किसी सामान की चार से पांच गुनी कीमत तक वसूल करके ठगी करते हैं। पुलिस पूर्व में कार्रवाई कर चुकी हैं। इसके बावजूद पर्यटकों पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। कई पर्यटकों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed