फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   caa

सीएए का विरोध- चप्पे चप्पे पर निगरानी, जिलेभर में कड़ी सतर्कता

Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
caa
कासगंज में सर्कुलर रोड पर भ्रमण करते डीएम, एसपी साथ में अन्य अधिकारी व पुलिस, पीएसीबल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नागरिकता कानून के विरोध के मद्देनजर जुमे की नमाज पर विशेष सतर्कता बरती गई। जिले में हाईअलर्ट जारी रहा। डीएम और एसपी सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अफसर जिलेभर में कड़ी मुस्तैदी बनाए रहे। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने अपने सेक्टर क्षेत्र में तैनात रहे। केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता कानून के विरोध में विगत दिनों प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन हुए। विगत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल बढ़ गया था और जिले में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन का प्रयास किया था।
विज्ञापन

ऐसे में शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते जिले में गुरुवार से ही सतर्कता बढ़ा दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में रातभर निगरानी बनाए रहे। शुक्रवार सुबह से ही डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले शहर में भ्रमण पर निकल पड़े। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि तैनाती क्षेत्र में विशेष निगरानी बनाए रहें। जिले की संवेदशनशीलता के मद्देनजर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी बल का कड़ा पहरा रहा। एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन

कस्बाई क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी
सहावर/ गंजडुंडवारा/ पटियाली/ सोरों। जुमे की नमाज के दौरान शहर मुख्यालय के अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी सतर्कता रही। गंजडुंडवारा में एडीएम योगेंद्र कुमार, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम शिव कुमार, सीओ गवेंद्र गौतम ने निगरानी की। भरगैन में पटियाली इंस्पेक्टर एसपी गौतम ने निगरानी की। पटियाली के अलावा सोरों और सहावर में भी पुलिस ने सतर्कता बरती। जिलाधिकारी और एसपी कस्बाई इलाकों में तैनात अफसरों से माहौल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed