फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   C-Vigil App: Can upload live video and photo

सी-विजिल एप : लाइव वीडियो व फोटो कर सकते हैं अपलोड

Mon, 15 Apr 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
C-Vigil App: Can upload live video and photo
कासगंज। लोकसभा चुनाव में कोई व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना लाइव वीडियो रिकार्डिंग एवं फोटो लेकर सी-विजिल पर अपलोड कर सकते हैं। शिकायत आने पर मात्र 15 मिनट में एफएसटी एवं एसएसटी टीम की गाड़ी पहुंच कर रिपोर्ट की जांच करेगी। ये टीमें 30 मिनट में रिपोर्ट करेगी। अधिक समय लगने पर शिकायत उच्चाधिकारियों को फारवर्ड हो जाएगी। इसलिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में साक्ष्य मिलने पर पहले स्वयं में संतुष्ट हों, तभी रिपोर्ट को फीड करें।उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राकेश कुमार पटेल ने कहा कि संबंधित अधिकारी सी-विजिल एप को अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर के समय-समय पर जारी निर्वाचन आयोग के आदेशों का समय सीमा में क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उड़नदस्ता एवं स्थायी निगरानी टीम को सी-विजिल एप के स्टेप वाई स्टेप तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया कि निर्धारित घंटों के अंदर ही सावधानी व जवाबदेही के साथ समस्त बिंदुओं को एप में फीड करना है। जहां भी असमंजस हो, तत्काल कंट्रोल रूम या प्रभारी अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed