{"_id":"66cd5b52d1e545adaa0c43db","slug":"bygir-treated-woman-who-was-bitten-by-a-poisonous-snake-at-etah-medical-college-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: एटा मेडिकल कॉलेज में बायगीर ने किया महिला का इलाज, जहरीले सांप ने काटा था...1 घंटे बाद निकला ये नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एटा मेडिकल कॉलेज में बायगीर ने किया महिला का इलाज, जहरीले सांप ने काटा था...1 घंटे बाद निकला ये नतीजा
Tue, 27 Aug 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:21 AM IST
सार
एटा मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश की पीड़ित महिला को उपचार के लिए लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बायगीरों को बुलाया। फिर क्या था मेडिकल कॉलेज में ही झाड़फूंक का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन
एटा मेडिकल कॉलेज में बायगीर ने किया महिला का इलाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में यदि डॉक्टर उपचार न करे और वहां झाड़फूंक होने लगे तो क्या कहा जा सकता है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भी सोमवार की देर रात यही हुआ। सर्पदंश की पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। चिकित्साकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इमरजेंसी में बायगीर बुलाकर झाड़फूंक कराई गई। हालांकि यह उपचार करीब एक घंटे चलने के बाद विफल ही साबित हुआ। बाद में मृतका महिला के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
रिज़ोर थाना क्षेत्र के गांव गुमान पुर निवासी गीता को को सांप ने डंस लिया था। उसे उपचार के लिए परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर परिजनों ने इमरजेंसी मे हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व कर्मचारी बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हंगामा होने के बाद किसी परिजन द्वारा एक बायगीर को मेडिकल कॉलेज मे बुला लिया गया। बायगीर द्वारा मृत महिला को ज़िंदा करने का दावा करते हुए इमरजेंसी मे ही करीब एक घंटे तक इलाज किया गया। इस दौरान बायगीर द्वारा महिला को पहले अपने साथ लाई गयी जड़ी बूटी का काढ़ा पिलाया गया।
उसके बाद महिला के पैर पर सर्पदंश वाली जगह ब्लेंड से चीरे लगाए गए। वहीं बायगीर द्वारा उस महिला के पैर से खून को अपने मुंह से निकाला गया। मौके पर मौज़ूद महिला के परिजन व अन्य लोग बायगीर की ज़िंदा करने की बात पर भरोसा करके तमाशबिन बने रहे।
वहीं मेडिकल कॉलेज का स्टॉफ व चिकित्सक मौके से फरार रहे। बायगीर ने भी झाड़फूंक मे कोई कसर नहीं छोड़ी। विडंबना यह रही कि बायगीर को वहां झाड़फूंक से किसी ने नहीं रोका, जबकि खुद स्वास्थ्य महकमा इस अंधविश्वास जैसी पद्धतियों से लोगों को सचेत करता है। लगभग एक घंटे बाद बायगीर वहां से बहाना बनाकर चलता बना। वहीं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया गया।