फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman got land in her name by making fake death certificate of her husband In Kasganj

Kasganj: पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन करा ली अपने नाम, न्याय को भटक रहा पीड़ित पिता

Thu, 06 Apr 2023 12:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 06 Apr 2023 12:22 PM IST
सार

कासगंज में एक युवक तीन वर्ष पहले लपता हो गया। इस पर पत्नी ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके आधार पर उसके नाम की सारी जमीन अपने और अपनी बेटी के नाम करा ली। पीड़ित पिता ने बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
woman got land in her name by making fake death certificate of her husband In Kasganj
कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन अपने नाम करा ली। जानकारी होने पर मामला कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर का है। यहां के निवासी राहुल बीती नौ नवंबर 2020 को अचानक घर से लापता हो गया। उसके पिता राधेश्याम ने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। काफी समय बीतने के बाद भी राहुल का कोई पता नहीं चला। 

विज्ञापन

जारी करा लिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

इस पर उसकी पत्नी अर्चना ने राजा का रामपुर, एटा से अपने पति राहुल का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया। इसके बाद उसने राहुल के हिस्से की जमीन अपने और अपनी पुत्री के नाम करा ली। जब इस बात की जानकारी राहुल के पिता को हुई तो उन्होंने सीएमओ, एटा से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से शिकायत का भी कोई नतीजा नहीं निकला

जनसूचना में कोई मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की जानकारी दी गई। मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तैयार किया गया था। इस पर पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पिता ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर फरियाद की। यहां भी शिकायत का कोई नतीजा नहीं निकला। 

कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

इस पर पीड़ित पिता ने अधिवक्ता केशव मिश्रा के माध्यम से राहुल की पत्नी अर्चना, साले सौरभ, सास सुर्मिला को आरोपित करते हुए कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed