फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By following the path of devotion, man attains good intellect - Suresh Chandra Dwivedi

भक्ति के मार्ग पर चलकर मनुष्य को प्राप्त होती है सदबुद्धि- सुरेश चंद्र द्विवेदी

Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
By following the path of devotion, man attains good intellect - Suresh Chandra Dwivedi
बेवर। कस्बा के रामलीला मैदान के सामने आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक पंडित सुरेश चंद्र द्विवेदी ने सती प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मृत्युलोक में पृथ्वी ही शक्ति है। वायुमंडल शिव है। दोनों मिलकर जीव का कल्याण करते हैं। भक्ति के मार्ग पर चलकर मनुष्य को सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, अग्नि इन पंचतत्वों की प्राणी को आवश्यकता होती है। पंचतत्व का जन्म भगवान शिव ने किया है। जल अग्नि में शिव का निवास है। पंचतत्व ही शिव के रूप में है। इनसे ही प्राणियों का जन्म हुआ है। यह पंचतत्व जीवन पूर्ण होने पर शिव में विलीन हो जाता है। जीव शिव का संबंध आदि-अनादि काल से बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भक्ति के मार्ग पर चलकर मनुष्य को सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

यह मनुष्य का जीवन सफल कर उसे स्वर्ग तक ले जाती है। भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान वैराग्य महिमा का वर्णन करते हुए शास्त्री ने कहा कि जिस तरह भूखे को भोजन की और प्यासे को पानी की आवश्यकता होती है। उसी तरह प्राणी को मुक्ति के लिए वैराग्य, ज्ञान और भक्ति की जरूरत होती है। कथा परीक्षित पूर्व प्रवक्ता दुर्गानारायण सिंह, मुन्नी देवी ने आचार्य तथा वेदी का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed