फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By December next year, you will be able to travel by metro for 30 km.

Agra News: आगरा में अगले साल दिसंबर तक 30 किमी में कर सकेंगे मेट्रो में सफर

Tue, 07 Oct 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
By December next year, you will be able to travel by metro for 30 km.
आगरा मेट्रो - फोटो : आगरा मेट्रो
आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना अगले साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। शहर के 30 किमी में लोग मेट्रो से सफर कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कॉरिडोर में चार चरणों में चल रहे कार्य को तेज कर दिया है। सरकार भी निर्माण पर नजर रखते हुए हर सप्ताह कार्य की रिपोर्ट तलब कर रही है।
विज्ञापन

पहले कॉरिडोर मन:कामेश्वर से आरबीएस तक इसी साल दिसंबर तक मेट्रो चलने लगेगी। अगले महीने से बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन भूमिगत हैं और इनका सिविल कार्य अंतिम दौर पर है। इसका अगला स्टेशन आईएसबीटी भी इन्हीं के साथ तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन तक अगले साल मार्च तक मेट्रो चलने लगेगी। पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं और कुल दूरी 14 किमी से अधिक है। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक कार्य चल रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक अगले साल जून तक मेट्रो चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जोंस चौराहा से कालिंदी विहार तक 2026 दिसंबर में कार्य पूरा हो जाएगा। ये एलिवेटेड ट्रैक है, इसमें 14 स्टेशन हैं और इसकी दूरी करीब 16 किमी है। इन सभी पर मेट्रो ट्रेनों का 10-20 किमी प्रति घंटे की गति से दो से तीन सप्ताह तक ट्रायल कर मेट्रो चलने लगेगी। इस तरह से 15 महीने में लोग 30 किमी तक का सफर मेट्रो ट्रेनों से कर सकेंगे। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगा।

दिसंबर 2026 तक पूरा करना लक्ष्य
- दो कॉरिडोर में करीब 30 किमी क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलेगी। अगले साल दिसंबर तक परियोजना पूरी कर लेने का लक्ष्य है। इसके लिए कार्य तेज करते हुए मशीनें और स्टाफ की संख्या बढ़ा दी हैं। इसी साल दिसंबर तक पहले काॅरिडोर में आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलेगी। अगले साल जून तक पहला कॉरिडोर और आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक पूरा हो जाएगा।


विधानसभा चुनाव का रख रहे ध्यान
- 2027 में प्रदेश में चुनाव भी होने हैं। इस वजह से भी कार्य तेज किया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि चुनाव से पहले आगरा में मेट्रो परियोजना पूरी हो जाए, जिससे जनता को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed