फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessmen went from Agra to see the coronation of Queen Elizabeth on 2 June 1953

Queen Elizabeth: महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक देखने फ्लाइट बुक कराकर गए थे आगरा के कारोबारी

Tue, 20 Sep 2022 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 10:21 AM IST
सार

ईस्ट वेस्ट ट्रेवल कंपनी ने एयर इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट के जरिए देश के चुनिंदा लोगों को महारानी के राज्याभिषेक समारोह के लिए विशेष यात्रा कराई थी, जिसमें आगरा के कारोबारी बाबूलाल अग्रवाल भी शामिल थे।

विज्ञापन
Businessmen went from Agra to see the coronation of Queen Elizabeth on 2 June 1953
एलिजाबेथ के राज्याभिषेक में शामिल हुए थे आगरा के बाबूलाल अग्रवाल - फोटो : साभार- बनवारी लाल अग्रवाल

विस्तार

सोमवार को ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासक रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से लोग ब्रिटेन पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार का लाइव कवरेज देख रहे लोगों की यादों में तब के पल उतर आए जब महारानी एलिजाबेथ की 69 साल पहले ताजपोशी हुई थी। 

विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए तब आगरा से भी जरी के निर्यातक पहुंचे थे। ईस्ट वेस्ट ट्रेवल कंपनी ने एयर इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट के जरिए देश के चुनिंदा लोगों को महारानी के राज्याभिषेक समारोह के लिए विशेष यात्रा कराई थी, जिसमें अजंता डेयरी के संस्थापक बाबूलाल अग्रवाल भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

बाबूलाल अग्रवाल गए थे इंग्लैंड 

कमला नगर निवासी बनवारी लाल अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय बाबूलाल अग्रवाल आजादी के दौर में देश के बड़े जरी निर्यातकों में से एक थे। ब्रिटेन और अमेरिका में उनकी फर्म मोहन एंब्रोइडरी वर्क्स जरी का निर्यात करती थी। महारानी की ताजपोशी की खबरें सुनीं तो उनके पिता ने विशेष रूप से इंग्लैंड की यात्रा तय की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी के राज्याभिषेक समारोह के लिए पूरे देश से कई लोग पहुंचे थे, उनमें से उनके पिता भी एक थे। वह ट्रेवल कंपनी के निदेशक भी थे। उस दौर के अखबारों में इस समारोह से लौटे लोगों के फोटो प्रकाशित किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed