{"_id":"65bdc77e9ed01f89450a5d53","slug":"businessman-trapped-in-greed-plan-was-to-earn-huge-profit-by-investing-lost-rs-3-19-lakh-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच में बुरा फंसा व्यापारी: निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की थी योजना, गवां बैठा 3.19 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालच में बुरा फंसा व्यापारी: निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की थी योजना, गवां बैठा 3.19 लाख रुपये
Sat, 03 Feb 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:26 AM IST
सार
मल्टीनेशनल कंपनी का एजेंट बनकर व्यापारी से 3.19 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
फ्रॉड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में मल्टीनेशनल कंपनी का एजेंट बनकर व्यापारी को 3.19 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। आरोपी ने कंपनी में निवेश का झांसा देकर रकम ली थी। बाद में रकम डूबने की कहने लगा। शिकायत पर धमकाया। मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बोदला-बिचपुरी मार्ग स्थित वैभव एस्टेट काॅलोनी के सोनू शर्मा का आरोप है कि एक महीने पहले कमला नगर निवासी विजय बाधवानी ने संपर्क किया। खुद को नम जीनियस एआई कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि वह कंपनी में निवेश करता है। 600 रुपये निवेश करके भी दिखाए। 8 लाख रुपये निवेश करने पर 25 लाख के मुनाफे का आश्वासन दिया।
भरोसे के लिए वह मसाले भी बेचने लगा। वह निवेश को राजी हो गए। आरोपी ने 3.19 लाख रुपये ले लिए। व्यापारी को रकम नहीं मिले। निवेश की रकम भी डूब गई। इस बारे में विजय से बात की। वह कंपनी के डूबने की बात कहने लगा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।