{"_id":"61d3d4bffb51753964080539","slug":"businessman-missing-family-will-give-reward-tells-address","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तेल व्यापारी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, पता बताने वाले को परिजन देंगे इनाम, 35 दिन से लापता है आकाश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तेल व्यापारी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, पता बताने वाले को परिजन देंगे इनाम, 35 दिन से लापता है आकाश गुप्ता
Tue, 04 Jan 2022 10:31 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:31 AM IST
सार
आगरा में एक व्यापारी विगत 29 नवंबर से लापता है, परिवार परेशान है। बंद फोन उसकी एक्टिवा में मिला था। पुलिस व्यापारी की तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
आकाश का फोटो (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया से लापता तेल व्यापारी आकाश गुप्ता का 35 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ढिलाई बरत रही है। उन्हें आकाश के साथ अनहोनी की आशंका है। उन्होंने आकाश का पता बताने वाले के लिए 5100 रुपये इनाम की घोषणा की है। सोमवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र भी दिया।
विज्ञापन
बंद मोबाइल डिक्की में मिला
कालिंदी विहार के रहने वाले आकाश गुप्ता (22) 29 नवंबर को अपनी टेढ़ी बगिया स्थित दुकान पर गए थे। स्कूटर खड़ा करने के बाद चले गए। उनका मोबाइल स्कूटर की डिक्की में मिला। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं है। फोर्ट रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में वह नजर आए थे। पिता राजेंद्र और सचिन गुप्ता सोमवार को एसएसपी ऑफिस आए। उनका कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कराए 35 दिन हो गए हैं। मगर, पुलिस अब तक आकाश को नहीं ढूंढ पाई है। हर बार विवेचक यही कहते हैं कि तलाश कर रहे हैं। मगर, क्या कार्रवाई हो रही है? यह नहीं बताया जाता है। वह आकाश को लेकर चिंतित हैं। उसके साथ अनहोनी की आशंका है। उसके करीबी लोगों से भी अब तक पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। पुलिस शुरू से ही केस में ढिलाई बरत रही है। उसके बारे में बताने वाले को वो 5100 रुपये का इनाम देंगे। उधर, थाना एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि व्यापारी की तलाश की जा रही है। उसके खुद ही जाने की आशंका है। उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अपहरणकर्ता जेल में, अपहृत का सुराग नहीं
फिरोजाबाद के नगला खंगर निवासी 42 वर्षीय कैंसर पीड़ित मरीज वीरेंद्र कुमार एक महीने पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए थे। रात में कालेज परिसर में स्थित रेन बसेरे में रुक जाते थे। दस नवंबर से उनका फोन नहीं लग रहा था। इस पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनके नंबर से ही कॉल करके बेटे अनुज कुमार से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तलाश की। एक आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। उससे वीरेंद्र का मोबाइल बरामद किया। वहीं उनके जूते, टिफिन और पानी की बोतल भी मिल गई। मगर, वीरेंद्र नहीं मिले। पुलिस ने हरिओम को जेल भेज दिया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। मगर, वीरेंद्र आज तक नहीं मिले। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। सीओ कोतवाली अर्चना सिंह का कहना है कि अपहृत की तलाश की जा रही है। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।