कासगंज: दुकान से खींचकर कारोबारी की पीटकर हत्या, दहशत से बाजार बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के अशोक नगर में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सरेबाजार एक कारोबारी पर कुछ लोगों ने लाठी, डंडों और सरिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हमलावरों ने कारोबारी के भाई, बहन, भतीजे सहित अन्य लोगों को भी पीटकर घायल किया है। पुलिस ने छह नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इलाके में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
सोरों के भिदौनी निवासी कारोबारी विनोद माहेश्वरी की अशोक नगर तिराहे पर परचून की दुकान है। पड़ोस के ही मेडिकल संचालक राजू निवासी बहेडिय़ा से उसका पैसे के लेनेदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
पड़ोसी दुकानदार ने बोला हमला
दुकान पर मौजूद विनोद के भतीजे आलोक ने चाचा को पिटते देखा तो चीख-पुकार मचा दी। शोर सुनकर दुकान के पास स्थित घर से पिता जगदीश, बुआ रिया दौड़कर बाहर आए। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विनोद की पत्नी अनीता, पुत्र अंश पहुंचा तो उनको भी पीटा गया। जिससे ये लोग भी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इलाज के दौरान मौत
विनोद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से उसे अलीगढ़ भेजा गया, जहां विनोद की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विनोद की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एहतियातन क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ आईपी पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। भाई जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
सीओ आईपी पांडेय ने बताया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट की घटना में कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
बाजार हो गए बंद
अशोक नगर में दो कारोबारियों के बीच के विवाद में एक की मौत होने की सूचना के बाद आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। अशोक नगर क्षेत्र का पूरा बाजार बंद हो गया।