{"_id":"634d981034e2233d146b37e4","slug":"business-activities-will-not-be-closed-around-the-taj-mahal-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के आसपास आज बंद नहीं कराई जाएंगी दुकानें, मोहलत बढ़ेगी या नहीं इस पर असमंजस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के आसपास आज बंद नहीं कराई जाएंगी दुकानें, मोहलत बढ़ेगी या नहीं इस पर असमंजस बरकरार
Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
सार
प्रशासन ने मंगलवार से होने वाली कार्रवाई एक दिन के लिए रोक दी है। आगे की मोहलत पर एडीए विधिक राय लेगा। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने की मोहलत बढ़ेगी या नहीं।
विज्ञापन
डीएम आवास पर हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के आसपास व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने की मियाद सोमवार को खत्म हो गई। मोहलत बढ़ेगी या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। सोमवार को व्यापारियों व 15 विभागों ने डीएम के साथ बैठक की। जिसके बाद मंगलवार से होने वाली कार्रवाई प्रशासन ने एक दिन के लिए रोक दी है। आगे की मोहलत पर एडीए विधिक राय लेगा, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर को ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के आदेश आगरा विकास प्राधिकरण को दिए थे। एडीए ने व्यापारियों को 17 अक्तूबर तक दुकानें खाली करने की मोहलत दी। दुकानें बंद नहीं करने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा बलपूर्वक दुकानें बंद कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिले थे व्यापारी
विरोध में व्यापारी व भाजपा नेता रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा से मिले। उन्हें व्यथा सुनाई। इस पर शासन ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर मंगलवार को डीएम नवनीत चहल ने कैंप कार्यालय पर 15 विभागों के अधिकारियों और ताजगंज के व्यापारियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
ताजगंज में दुकानों पर लगे बैनर
- फोटो : अमर उजाला
एक घंटे चली बैठक में व्यापारियों ने छह महीने की मोहलत, सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने और याचिका दायर करने तक कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इसके बाद दिनभर पुलिस व प्रशासन के साथ एडीए व नगर निगम अधिकारियों ने मंत्रणा की। लेकिन रात तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।