फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses engaged in election duty, passengers will be troubled Search for this on GoBuses engaged in election duty, passengers will be troubled

Agra News: चुनाव ड्यूटी में लगीं बसें, यात्री होंगे परेशान

Wed, 17 Apr 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Buses engaged in election duty, passengers will be troubled          Search for this on GoBuses engaged in election duty, passengers will be troubled
कासगंज। यदि कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो सोच समझकर बनाएं जनपद की 18 बसें चुनाव की ड्यूटी में लगाई गई हैं। ऐसे में यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को 16 बसें फोर्स को लेकर रवाना हुई। जबकि दो बसें पहले ही ड्यूटी में जा चुकी हैं। मुजफ्फरनगर में प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। वहीं मेरठ में द्वितीय चरण में चुनाव होने हैं। जहां चुनावों को सकुशल कराने के लिए 529 होमगार्डों को 12 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जबकि 4 बस पुलिस कर्मियों को ले जाने के लिए लगाई गईं। इन बसों के मंगलवार को रवाना हो जाने से डिपो पर अब 18 बसों की कमी हो गई है। भेजी गईं बसों में अधिकांश बसें ऐसे हैं जो अच्छी स्थिति में हैं और बीएसए-6 मानक की हैं। इन बसों को दिल्ली मार्ग से हटाया गया है। इसके स्थान पर अन्य बसों को लगाया है। चुनावों में बसों के चले जाने से यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि डिपो के अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएंगी। एआरएम ओमप्रकाश ने बताया कि चार बसें 19 अप्रैल को वापस आ जाएंगी। शेष बसें 27 अप्रैल को वापस आएंगी। तब तक बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा, परेशानियां नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed