फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses are overflowing with passengers during the festival.

Agra News: त्योहार पर बसों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़

Sat, 18 Oct 2025 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Buses are overflowing with passengers during the festival.
आगरा। त्योहार पर अपने घर जाने के लिए यात्री बस अड्डे की जगह सड़क और हाईवे पर बस पकड़ने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा है। यात्रियों को काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं हादसे की संभावना अधिक हो गई है।
विज्ञापन


दिवाली के 5 दिवसीय त्योहार से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने करीब 747 बसों के संचालन का दावा किया है। आईएसबीटी, ईदगाह और ताज डिपो से पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू हुए हैं। सभी बसों के बारे में अनाउंसमेंट कर जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद बस अड्डों पर नाममात्र के लिए यात्री दिख रहे हैं।
विज्ञापन


समय बचाने के लिए बस अड्डों की जगह यात्री आईएसबीटी, अबुल उलाह कट और रामबाग फ्लाईओवर पर खड़े हो रहे हैं। यहां बसें आकर रुकती हैं, जिसके बाद यात्री उसमें सवार होते हैं। बसों के रुकने से जहां हाईवे पर जाम लग रहा है, वहीं बस पकड़ने की आपाधापी में यात्रियों के साथ हादसे भी हो रहे हैं। इसके बाद भी हाईवे पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
समय पर बस नहीं
एक घंटे से अलवर के लिए बस के इंतजार में खड़ा हूं। रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाने से क्या फायदा हुआ। यात्रियों को समय पर बस ही नहीं मिल रही है। - अर्चित शर्मा, अलवर
बहुत हो रही दिक्कत

मथुरा से आया हूं, मैनपुरी के लिए कोई बस नहीं मिल रही है। बहुत दिक्कत हो रही है। बस अड्डे की जगह हाईवे पर जाना पड़ रहा है। - प्रांशु गुप्ता, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed