फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses and Autos Occupy Flyover Space, Traffic Chaos from ISBT to Khandari

ऑपरेशन ट्रैफिक: पुलिस लापता, फ्लाईओवर के नीचे बस-ऑटो का कब्जा; आईएसबीटी से खंदारी तक जाम ही जाम

Mon, 05 Oct 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बसों और ऑटो के अवैध ठहराव से पीक आवर्स में वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि पुलिसकर्मी मौके से नदारद रहते हैं। खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर के नीचे भी ऑटो और बसों की मनमानी से जाम लग रहा है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Buses and Autos Occupy Flyover Space, Traffic Chaos from ISBT to Khandari
फ्लाईओवर के नीचे बस-ऑटो का कब्जा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर की यातायात व्यवस्था यूं ही नहीं बिगड़ रही है। अवैध स्टैंड और अतिक्रमण पर पुलिस, नगर निगम और एनएचएआई किसी का ध्यान नहीं है। हाईवे के आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बसों और ऑटो ने कब्जा कर रखा है। बाकी कसर ठेल और क्रेन वाले पूरी कर रहे हैं। यहां पीक आवर्स में आम लोगों के वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। पुलिसकर्मियों का कोई अता-पता नहीं रहता है। कमोवेश यही हाल खंदारी और वाटरवर्क्स पर चाैकी के बाहर का भी है।
विज्ञापन


दृश्य - 1
फिरोजाबाद, हाथरस की तरफ जाने वाली बसें आईएसबीटी से होते हुए ट्रांसपोर्टर नगर के सामने हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे से निकलती हैं। रविवार दोपहर 12:30 बजे 12 से अधिक बसें फ्लाईओवर के नीचे रुकी थीं। चालकों ने सवारियों को बैठाने के लिए पूरी लेन को घेर लिया। इससे गुरुद्वारा गुरु का ताल होते हुए सर्विस रोड से खंदारी की तरफ जाने वाले वाहन फंस रहे थे। फ्लाईओवर के नीचे ही एक स्थान पर ऑटो की पार्किंग थी। यहां से वाहन आईएसबीटी की तरफ जाने के लिए अपने वाहनों को नहीं मोड़ पा रहे थे। इस कट पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था।
विज्ञापन


दृश्य-2
खंदारी फ्लाईओवर के नीचे थाना न्यू आगरा की दयालबाग पुलिस चाैकी है। इसके आसपास ही पुलिसकर्मियों के वाहन खड़े रहते हैं। चाैकी के सामने ही सर्विस रोड पर ऑटो स्टैंड बना लिया गया है। इससे खंदारी और आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रास्ता ही नहीं बचता है। जाम लगता है। यही हाल भगवान टाॅकीज से आईएसबीटी से आने वाले वाहनों का भी है। रविवार शाम 6 बजे एक सिटी बस भगवान टाॅकीज की ओर से आई। उसने फ्लाईओवर से यूटर्न लिया, तभी ऑटो सामने खड़े होने से जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात पुलिस और कैनोपी में भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य-3
वाटरवर्क्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहते हैं। बल्केश्वर चाैकी भी है। फ्लाईओवर के नीचे बीच में बनी लेन को बंद कर दिया गया है। यहां एक तरफ ऑटो चालक खड़े रहते हैं तो बसों की भी लाइन लग जाती है। पुलिसकर्मी सिर्फ जीवनी मंडी मार्ग पर ही ड्यूटी देते हैं।

डग्गेमार वाहनों पर रोक नहीं
भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर पुलिस की मनमानी से डग्गेमार वाहनों का अड्डा बन गया है। यहां रोडवेज से अनुबंधित बस के नाम पर यात्रियों को कम किराए पर बैठाया जाता है। वाहन फ्लाईओवर के नीचे बेखाैफ खड़े रहते हैं। यातायात पुलिसकर्मी और थाना न्यू आगरा पुलिस रोक लगाने में नाकाम है। स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर लोगों को रास्ता नहीं मिलता है।

डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे बसों के ठहराव को रोकने के लिए रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। अगर डग्गेमार वाहन चल रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। 


आप भी दे सकते हैं जानकारी
अमर उजाला ने ऑपरेशन ट्रैफिक शुरू किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चाैराहों पर टीम रोजाना पड़ताल करेगी। बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सामने लाएगी। इसके लिए अमर उजाला रिपोर्टर के मोबाइल नंबर 7906877703 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed