फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus services stopped from Rajasthan, problems of devotees will increase

राजस्थान से बस सेवाएं हुई बंद, श्रद्धालुओं की बढ़ेंगी दिक्कतें

Mon, 03 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bus services stopped from Rajasthan, problems of devotees will increase
कासगंज। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से अंतर्राज्यीय परिवहन सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते दूसरे प्रदेशों के लिए बस सेवाएं बंद की गई हैं। इससे राजस्थान व एमी से आने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ेंगी। साथ ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कौशांबी तक के लिए बस सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय सेवाओं के बंद होने के बाद से बाहर से आने जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होंगी। तीर्थनगरी में सबसे अधिक श्रद्धालु राजस्थान से आते हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु गंगा स्नान एवं अन्य अनुष्ठानों के लिए तीर्थनगरी पहुंचते हैं। ऐसे में अंतर्राज्यीय सेवाओं के बंद होने से श्रद्धालुओं के लिए परेशानी बढ़ेगी। अब वह निजी वाहनों से ही उनका आवागमन हो सकेगा। दिल्ली आने जाने के लिए यात्रियों को अब कौशांबी तक के लिए बस सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय बस सेवाओं के बंद होने से दूसरे राज्यों से परिवहन सेवाएं बंद हुई हैं। दिल्ली के कौशांबी तक सभी बसें जा रहीं हैं। - संजीव कुमार एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed