फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus services started from agra airport

आगराः हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, एयरपोर्ट पर शुरू हुई ये सुविधा

Thu, 25 Jan 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
bus services started from agra airport
अागरा ‌‌‌स‌िटी बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट से भगवान टाकीज तक सिटी बस का संचालन गुरुवार को शुरू कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर टैक्सी का प्रवेश रोक देने के कारण एयरफोर्स परिसर में मौजूद खेरिया एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी। सिटी बस के चलने से अर्जुन नगर गेट से एयरपोर्ट तक यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की डायरेक्टर कुसुम दास ने बताया कि खेरिया हवाई अड्डे से लो फ्लोर वाली मार्कोपोलो बस का संचालन शुरू होने से जयपुर-आगरा उड़ान के यात्रियों को राहत मिली है। 
विज्ञापन


हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में टैक्सी बंद होने से यात्रियों के एयरपोर्ट पहुंचने की समस्या उठाई गई थी। उसी बैठक में सिटी बस का संचालन शुरू करने का सुझाव दिया गया था, जिसे गुरुवार को लागू कर दिया गया। एयरपोर्ट पर उड़ान के दिन यह बस सेवा भगवान टाकीज से एयरपोर्ट के बीच जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिट चल रही जयपुर-आगरा उड़ान

bus services started from agra airport
‌flight
उड़ान योजना के तहत 50 दिन पहले शुरू हुई एलायंस एयर की जयपुर-आगरा उड़ान सफल साबित हुई है। गुरुवार को भी एटीआर विमान से 34 यात्री जयपुर गए जबकि 34 ही जयपुर से आगरा आए। 

कम किराए के कारण जयपुर आने-जाने वाले पर्यटकों की यह पहली पसंद बन चुकी है। टूर आपरेटरों ने भी इसे पसंद किया है, जिसके कारण हर दिन इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कई बार एलायंस एयर को बड़ा विमान एटीआर-72 लाना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed