फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus service started from Mohanpur to Delhi

Agra News: मोहनपुर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

Fri, 09 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Mohanpur to Delhi
अमांपुर से दिल्ली के जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक हरिओम वर्मा।
कासगंज। परिवहन निगम ने मोहनपुर से दिल्ली के लिए शुक्रवार को बस सेवा शुरू की। पहले दिन बस में 20 लोगों ने यात्रा की। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।कानपुर कार्यशाला से मिली पांच नई बसों में से एक बस का संचालन मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत मोहनपुरा से दिल्ली शुरू किया गया है। इस अवसर पर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि मोहनपुर से दिल्ली बस का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों इसका लाभ मिलेगा। पहले दिन 20 यात्रियों ने अलीगढ़-दिल्ली तक के लिए यात्रा की। मोहनपुर से बस का संचालन होने से गांव सिंगपुर, अमांपुर एवं कासगंज के लोगों को सीधे दिल्ली तक यात्रा में सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें कासगंज बस स्टैंड तक नहीं आना पड़ेगा। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कस्बा मोहनपुर से दिल्ली के लिए मोहनपुर के सिंगपुर गांव से सुबह 6:30 बजे प्रतिदिन आनंद विहार दिल्ली तक के लिए एक बस का संचालन शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिल्ली तक जाने में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed