{"_id":"640f6ce84694904e550b3fb4","slug":"bus-service-started-from-auncha-to-delhi-mainpuri-news-c-25-1-89271-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: औंछा से दिल्ली तक शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: औंछा से दिल्ली तक शुरू हुई बस सेवा
Tue, 14 Mar 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
देहात तक बस सेवा शुरू करने की योजना के तहत रोडवेज ने दो बसों का संचालन औंछा से दिल्ली तक के लिए शुरू किया है। मैनपुरी डिपो की दो बसें रोजाना औंछा से मैनपुरी होकर दिल्ली तक जाएंगी। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से औंछा क्षेत्र के लोगों का दिल्ली का सफर होगा।
देहात को रोडवेज बस सेवा से जोडने की नीति के चलते मैनपुरी डिपो किशनी क्षेत्र के रामनगर से दिल्ली तक के लिए बस सेवा शुरू कर चुका है। अब मैनपुरी डिपो की दो बसों का संचालन औंछा से दिल्ली तक के लिए शुरू किया गया है। मैनपुरी डिपो की एक बस सुबह छह बजे औंछा से मैनपुरी होकर अलीगए़ होते हुए दिल्ली जाएगी। दूसरी बस शाम पांच बजे औंछा से इसी मार्ग से दिल्ली तक के लिए संचालित होगी। औंछा क्षेत्र के लोग लंबे समय से रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग करते रहे हैं। अब औंछा से रोडवेज की दो बसों का संचालन शुरू होने से औंछा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। ओंछा से ज्योंती होकर मैनपुरी आने वाली इन बसों से लोग मैनपुरी तक आसानी से आ सकेंगे। उनको दिल्ली के लिए भी यात्रा करने में आसानी होगी।
कई रूट पर नहीं रोडवेज सेवा
जिले के कई मागेरं पर अभी भी रोडवेज सेवा नहीं है। इन मागेरं पर डग्गामार तथा प्राइवेट वाहनों का ही सहारा है। मैनपुरी से किशनी, मैनपुरी से कुर्रा, मैनपुरी से अलीगंज मार्ग पर रोडवेज बसों को चलाने की मांग बहुत पुरानी है। रोडवेज सेवा शुरू होने से यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
औंछा से दिल्ली के लिए दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। दोनों बसें मैनपुरी होकर अलीगढ़ होते हुए दिल्ली तक जाएंगी। जिससे औंछा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। - पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो