{"_id":"5f4d0cb38ebc3ee4f678a616","slug":"bus-hijack-case-police-arrested-rahul-who-reiki-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस हाईजैक प्रकरणः रेकी करने वाला राहुल गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हाईजैक प्रकरणः रेकी करने वाला राहुल गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी
Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
सार
गुरुग्राम से 34 सवारियां लेकर पन्ना के लिए चली कल्पना ट्रेवल्स की बस 19 अगस्त को मलपुरा में अगवा कर ली गई थी। जिसे चित्राहाट-इटावा सीमा पर स्थित ढाबे पर खड़ी कर आरोपी यमुना के बीहड़ में छिप गए थे
विज्ञापन
ढाबा से बरामद हुई हाइजैक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलपुरा से 34 सवारियों समेत 19 अगस्त को अगवा की गई कल्पना ट्रेवल्स की बस की रेकी करने वाले आरोपी राहुल को सोमवार पुलिस ने जैतपुर के फतेहपुरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। अभी पांच आरोपियों की पुलिस को तलाश है। जबकि सरगना प्रदीप गुप्ता समेत सात जेल में हैं।
गुरुग्राम से 34 सवारियां लेकर पन्ना के लिए चली कल्पना ट्रेवल्स की बस 19 अगस्त को मलपुरा में अगवा कर ली गई थी। जिसे चित्राहाट-इटावा सीमा पर स्थित ढाबे पर खड़ी कर आरोपी यमुना के बीहड़ में छिप गए थे। बस की रेकी करने के आरोपी राहुल पुत्र भारत निवासी जैतपुर को सोमवार सुबह पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा।
सरगना जैतपुर निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा समेत सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। कचौराघाट के नरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, दिल्ली के सूरज समेत पांच की पुलिस को अभी भी तलाश है। पुलिस के मुताबिक सूरज और राहुल ने ही बस की रेकी की थी। चित्राहाट और जैतपुर के अलावा मलपुरा पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही है।

लगेगी रासुका, जब्त होगी अवैध संपत्ति
चित्राहाट से हुई गिरफ्तारी के बाद एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। संपत्ति का विवरण जुटाने में पुलिस लगी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा के संपर्क में कैसे आए, यह भी पुलिस पता कर रही है।