फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus going from Sant Kabir Nagar to Delhi overturned on Agra-Lucknow Expressway

फिरोजाबादः संत कबीर नगर से दिल्ली जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी, कई यात्री घायल

Thu, 01 Oct 2020 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
Bus going from Sant Kabir Nagar to Delhi overturned on Agra-Lucknow Expressway
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार को सुबह साढे़ तीन बजे संतकबीरनगर जिले से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस एक्सप्रेसवे के किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर बीस फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। सर्विस रोड के किनारे चार फीट गहरा नाला था। बस का कुछ हिस्सा नाले पर जाकर टिक गया।

विज्ञापन



बस में सवार 50 यात्री घायल हो गए। 29 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक्सप्रेस वे पर तैनात यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यात्रियों के अनुसार बस के चालक को झपकी लग जाने पर बस असंतुलित होने से हादसा हुआ है। 21 को मौके पर उपचार दिया और 29 को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आगरा लखनऊ -एक्सप्रेस वे पर हादसा किलोमीटर संख्या 75.5 पर हुआ। जिला संत कबीरनगर से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस में 50 यात्री सवार थे। बस थाना नगला खंगर के गनपतपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए एक्सप्रेस वे से 20 फीट नीचे नाले के किनारे सर्विस रोड पर गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस के गिरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। कोई शीशा तोड़कर तो कोई खिड़की के रास्ते से बाहर निकला। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ कठफोरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपीडा की एंबुलेंस से सभी घायलों को बस से निकालकर उपचार को सीधे सैफई पीजीआई भेजा गया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को यूपीडा की स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

इन घायलों को भेजा गया सैफई पीजीआई
संतकबीरनगर के थाना भदई के घनघटा निवासी आलोक (32), राजू टिटरी (32),गांव रोह निवासी पंकज (22),थाना घनघटा फैसल बाजार के निवासी गोकुल (26), चपटा बाजार निवासी दीपक कुमार (18), मैना देवी (50),  गांव अंजाब महोली निवासी राम आशीष (25), दीनानाथ (50), मेघनाथ (22),बड़नी घनघटा शिवदास (22),दौलतपुर महोली के निवासी गजेंद्र त्रिपाठी (41) ,रवी डेरू (35) तथा नई दिल्ली के धौलाकुंआ निवासी राजमती (32),आनंद बिहार निवासी रामवीर (40) एवं जिला बस्ती के करमी बुजुर्ग रेटकरकटी की निवासी पुष्पादेवी (42), श्याम सुंदर (44), मोनू (24), थाना कलावरी मदनपुरा के जितेंद्र (28),किरन (27), मिल्टन (36), सकरेठा निवासी भानूलाल (20),अनीस जयसवाल (24), बरतनियां थाना लालगंज की निवासी  पन्ना देवी (30), सरस्वती (20), दद्दन (28), गरखूपुर थाना दिवेलिया निवासी जितेंद्र (26),फैजाबाद के भड़ियाकलां निवासी रामबालक (50), हरियाना के सुभाष (44) शामिल हैं।

कांप उठे यात्री, बोले ऐसा लगा अब तो बचना मुश्किल है, सो रहे थे यात्री 
हादसा का मंजर ऐसा था कि यात्री कांप उठे। हादसे वक्त अधिकांश यात्री सो रहे थे। यात्रियों ने आपबीती बताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था मानो मौत सामने खड़ी है।


बचना मुश्किल लग रहा था हादसे के दौरान बस्ती निवासी यात्री जितेंद्र जाग रहा था जितेंद्र ने बताया कि बस ने जैसे ही पुल पार किया इसके बाद ही बस असंतुलित हो गई थी। इसके कुछ ही देर बाद बस नीचे गई। ऐसा लगता है कि बस चालक झपकी लगी थी तब हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे एसआई रामचंद्र का कहना कि हादसे के बाद बस चालक और परिचालक नहीं मिले। इनके बारे में पता किया जा रहा है।

बस हवा में लहराई मैने सीट पकड़ ली...
जिला बस्ती निवासी बिशुनदेव (30) दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बारे में बताया कि जिस समय बस रेलिंग से टकराई तो मैं जाग रहा था। बस हवा में लहराई और दो पलटी लगी। मैने सीट के पकड़ ली।

सो रहा था तेजी से धक्का लगा तो आंख खुली
बस्ती जिले के बरतनिया निवासी मोहम्मद कैफ ने कहा कि हादसे के दौरान मैं सो रहा था। तेजी से धक्का लगा तो आंख खुली तो मैंने खुद को बस के नीचे जमीन पर पड़ा देखा। किसी तरह से बाहर निकला। 

बस चालक ने फैजाबाद तक सवारियों को भरा
बस्ती निवासी कुलदीप कहते हैं कि हादसा तो भयावह था। गाड़ी दो पलटी मारी तो लगा कि जान नहीं बचेगी। काफी देर तक कांपता रहा।


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेवे पर स्लीपर कोच की बस के बीस फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरने से घायल यात्रियों को सैफई भेजा गया। बस के चालक एवं परिचालक फरार है। हादसे की रिपोर्ट सिरसागंज पुलिस ने अपने यहां दर्ज कर ली है। इंदुप्रभा सिंह, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed