फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus collided with toll due to brake failure on Yamuna Expressway in agra

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: ब्रेक फेल होने से बेकाबू बस टोल से टकराई, छह यात्री घायल

Tue, 27 Jul 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:07 AM IST
सार

दिल्ली से लखनऊ जा रही बस में करीब 50 सवारियां थीं। टोल से बस टकराते ही चीख-पुकार मच गई। सवारियों ने बाहर निकलने के लिए बस के शीशे तोड़ दिए। 

विज्ञापन
bus collided with toll due to brake failure on Yamuna Expressway in agra
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली से लखनऊ जा रही निजी बस शाम करीब 7:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू होकर खंदौली टोल से टकरा गई। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं। 

विज्ञापन


टोल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। टोल प्लाजा चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि बस में करीब 50 सवारियां थीं। शाम को करीब सवा सात बजे जैसे ही बस खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। 
विज्ञापन


अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे अनियंत्रित हुई बस टोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का यह पहिया भी निकल गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सवारियों ने बाहर निकलने के लिए बस के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल के सुरक्षाकर्मियों ने सवारियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि इनमें तीन कृष्णा, अंसार, वाहिद निवासी दिल्ली को ज्यादा चोटें आई हैं। अन्य सवारियां दूसरे वाहनों से आगे के लिए रवाना हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed