फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus arrangements for braj holi from isbt

यात्रियों के लिए गुड न्यूज, ब्रज की होली के लिए रोडवेज ने की ये व्यवस्था

Sat, 24 Feb 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 24 Feb 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
bus arrangements for braj holi from isbt
uttar pradesh buses
ब्रज की होली का आनंद लेने को मथुरा, वृंदावन और बरसाना जाने वाले यात्रियों के लिए हर घंटे पर आईएसबीटी से बसें मिलेंगी। परिवहन निगम ने चालक, परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 
विज्ञापन


रास्ते में बस के खराब होने पर मोबाइल वैन के कर्मचारी खामी को दुरुस्त करेंगे। रोडवेज ने परिक्षेत्र की एक सौ बसों के फेरे 26 फरवरी से पांच मार्च तक दोगुने कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा ब्रज की होली के लिए आने वाले यात्रियों के लिए खासतौर पर मथुरा-वृंदावन जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा किया है। इस दफा हर घंटे मथुरा और दिल्ली के लिए बसें मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा से जयपुर, एटा, मैनपुरी, अलीगढ़, बनारस और लखनऊ रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। एआरएम मोहनलाल ने बताया कि दिल्ली के सराय काले खां और आनंद विहार बस स्टैंड पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। 

कर्मचारी यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की डिमांड भेजेंगे। किसी तरह की समस्या होने पर यात्री आईएसबीटी और आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। दोनों जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed