{"_id":"5ff15e7d0f965f35206e0588","slug":"bus-accident-with-truck-at-agra-lucknow-express-way-at-sunday-morning-two-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, चालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, चालक सहित दो की मौत
Sun, 03 Jan 2021 04:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 03 Jan 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात्रि हादसा घटित हो गया। स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसा फिरोजाबाद जनपद के मटसेना थाना क्षेत्र में घटित हुआ। हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम और एंबुलेस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक उचित उपचार देने में जुटे हैं।
कोरोना के खौफ पर भारी ताजमहल की 'दीवानगी', 10 महीने बाद ताज पर उमड़े इतने सैलानी
हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात्रि करीब एक बजे हुआ। रायबरेली के न्यूराज ट्रेवल्स की बस करीब 30 से 35 सवारियों को लेकर हरियाणा के गुंड़गांव से शनिवार दोपहर बाद चली थी। बस रात्रि को करीब एक बजे जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना मटसेना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 44 के करीब पहुंची थी। तभी ओवरट्रेक किए जाने के दौरान बस का एक सिरा सीधे ट्रक में घुस गया।
विज्ञापन
बस का एक सिरा घुसते ही चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री जान बचाने को बस से नीचे उतर आए। हादसे की जानकारी होते यूपीडा की एंबुलेंस के साथ-साथ एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना विनय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

Trending Videos
इस हादसे में रायबरेली थाना मंडीगांव के कपूरपुर निवासी कुलकांती (32) पत्नी सोमनाथ एवं बस के सहायक चालक रायबरेली के गंगापुर परसादीपुर निवासी अबधेश (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कुलकांती के छह वर्षीय बेटा अनुराग पुत्र सोमनाथ व रायबरेली के कमालपुर निवासी शाहिल (15) पुत्र हमवीर सिंह, बबलू (40) पुत्र लाला, नौशहराबाद रायपुर निवासी नन्हें (50) पुत्र बाबूलाल, नौशहरा बाद के पौहरी निवासी अनुराग (25) पुत्र ठाकुरदीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। घायल बस में सवार यात्रियों का उपचार किया जा रहा है।
तेज धमाके के साथ खुली आंख-मनोज
स्लीपर बस के परिचालक मनोज कुमार ने बताया हादसे के वक्त सो रहा था। बस गुड़गांव से शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे चली थी। वह रायबरेली के लिए जा रही थी। बस में 30 से 35 के करीब सवारियां थी। अचानक तेज धमाके के साथ नींद खुल गई।
पुलिस ने क्रेन मंगाकर एक्सप्रेस वे से हटवाए बस एवं ट्रक
थानाध्यक्ष मटसेना विनय कुमार मिश्र ने बताया हादसे के बाद ट्रक के चालक एवं परिचालक मौके से भाग गए। इसके कारण ट्रक कहां जा रहा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा बस चालक की गलती के कारण हादसा हुआ है।