{"_id":"5c57d3fdbdec2273a9249138","slug":"bus-accident-due-to-heavy-fog-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: आरओबी के सेफ्टी गार्ड से टकराई बस, चालक की मौत, 42 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: आरओबी के सेफ्टी गार्ड से टकराई बस, चालक की मौत, 42 यात्री घायल
Mon, 04 Feb 2019 11:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से भिंड जा रही स्लीपर कोच बस सोमवार की सुबह कोहरे के कारण बाह के बिजकौली में बने रेलवे ओवरब्रिज के सेफ्टी गार्ड से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 42 यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद मची चीख पुकार पर पहुंची बाह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस की खिडकियां तोड़कर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 17 को एसएन मेडिकल आगरा और पीजीआई सैफई भी भेजा गया है।
दिल्ली से रविवार की रात भिंड के लिए चली इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सोमवार को सुबह करीब 5 बजे बस बाह के बिजकौली में बने रेलवे के ओवर ब्रिज पर पहुंची। घने कोहरे के कारण ओवरब्रिज के सेफ्टी गार्ड से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर होने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर सेफ्टी गार्ड में फंस गया। हादसे में बस चालक मंगल सिंह (49) पुत्र राम कुमार निवासी पांडरी भिंड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार पर गांववाले जुट गए।
सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसडीएम बाह अरुण कुमार यादव, तहसीलदार बाह हेमचंद्र शर्मा भी सीएचसी बाह पर पहुंचे। जहां 17 घायलों की हालत चिंताजनक देख उन्हें एसएन और सैफई पीजीआई भेजवाया गया। घायलों में दिल्ली, भिंड, इटावा, कानपुर, बाह, बिहार के रहने वाले यात्री हैं।