फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus Accident at Yamuna Expressway 16 Passengers Injured Near Vrindavan

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलटी, 18 यात्री घायल

Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bus Accident at Yamuna Expressway 16 Passengers Injured Near Vrindavan
बस हादसे का शिकार हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट (माइल स्टोन-108) के पास मंगलवार तड़के करीब 3:15 बजे सवारियों से भरी प्राइवेट वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच महिलाओं समेत 18 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को जमुनापार पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन

 
हमीरपुर से दिल्ली जा रही चली वॉल्वो बस में करीब 50 सवारियां थीं। कानपुर, उरई, जालौन और इटावा होते हुए आ रही बस मंगलवार  तड़के एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट के पास पहुंची तो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही चालक भाग गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सीओ सदर रमेश तिवारी के नेतृत्व में जमुनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि 18 सवारियां घायल हुई हैं। बस में सवार बल्लू ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

सईदी खानम उनकी बेटी अजाना, नौरीन, अफसाना निवासी राजपुर (कानुपर), विपिन कुमार निवासी जौराखेरा (जालौन), गुरुनारायण उनकी पत्नी सीता निवासी रौतपुर, सिकंदरा (कानपुर देहात), अल्ताफ हुसैन उनकी पत्नी सितारा निवासी चांदबाग (दिल्ली), धर्मवीर उनकी पत्नी अनीता निवासी वजीरपुर जे-जे कालोनी (दिल्ली), बल्लू पत्नी मैकी निवासी भैदरखी (जालौन), अर्जुन सिंह निवासी नूरपुर (जालौन), राजबहादुर निवासी खमेला (कानपुर देहात), रोहित निवासी अकोला(आगरा), रॉबिन निवासी खेरिया मोड़ (आगरा)। 

टकराने पर खुली नींद, पलट गई बस

सुबह के समय वॉल्वो बस में सवारियां गहरी नींद में सोई हुई थीं। चालक की झपकी से अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई तो लोगों की नींद खुली। जब तक लोग सचेत हुए तब तक बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

टूरिस्ट बस कार से टकराई

वहीं एक अन्य हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 79 के निकट नोएडा से आगरा जा रही टूरिस्ट बस आगरा से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक सौरभ पुत्र सुरेश कुमार निवासी जी 9 सदरपुर थाना लक्ष्मी नगर दिल्ली घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारी व सुरीर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed