फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burglary in the party vote bank will decide the result of the election

Agra News: दलगत वोट बैंक में सेंधमारी तय करेगी चुनाव का परिणाम

Tue, 02 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Burglary in the party vote bank will decide the result of the election
मैनपुरी। नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है। दलगत वोटरों में सेंधमारी इस बार हार जीत का परिणाम तय करेगी। जीत का सेहरा बांधने के लिए दलीय प्रत्याशियों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। अपनों को मनाने के लिए हर जुगत लगाई जा रही है।चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने संगीता गुप्ता, सपा ने सुमन वर्मा, बसपा ने रेखा पांडेय, कांग्रेस ने आराधना गुप्ता पर दांव लगाया है। सपा से बगावत करके पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता ने नामांकन निरस्त होने के बाद अपनी पुत्रवधू नेहा गुप्ता को चुनाव मैदान में दमखम के साथ उतारा है। निर्दलीय के रूप में रेखा चौहान, ऊषा देवी, सुनीता, संतोषी मिश्रा भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन पद के लिए सपा ने सुमन वर्मा के माध्यम से मुस्लिम मतदाता निर्णायक साबित होंगे। इस बार चेयरमैन पद के लिए कोई भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं है। मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए सुमन वर्मा, रेखा पांडेय के साथ ही नेहा गुप्ता ने भी पूरी ताक झोंक दी है। राजनीति के जानकारों की मानें तो मुस्लिम मतदाता जिस ओर बहुतायत में झुकेंगे वह प्रत्याशी चुनाव परिणाम बदलने में सहायक होगा।
विज्ञापन


निर्दलीयों पर भी जताया भरोसा
नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए मतदाताओं का रुझान हर बार एक जैसा नहीं रहा है। मतदाताओं ने निर्दलीयों पर भी भरोसा जताकर उनको चेयरमैन बनाया है। निर्दलीय के रूप में गंगाप्रसाद, कालीचरन मुवार, अग्गूू लाल सक्सेना, शेख असगर हुसैन, मोहम्मद हादी यार, कालीचरन सक्सेना, हेमचंद्र मिश्रा, शिवदयाल वर्मा, प्रमेाद गुप्ता, महेशचंद्र वर्मा, अशर्फीलाल गुप्ता, सुमंत कुमार गुप्ता, साधना गुप्ता चेयरमैन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed