{"_id":"6aa22ace123dec9ee1078f7c","slug":"burglars-target-wedding-house-steal-jewellery-and-cash-worth-over-30-lakh-two-homes-robbed-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शादी वाले घर में चोरों ने लगा दी सेंध, 30 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार; दो घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शादी वाले घर में चोरों ने लगा दी सेंध, 30 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार; दो घरों को बनाया निशाना
Thu, 10 Sep 2026 09:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:28 AM IST
सार
अछनेरा के नगला जाहरिया गांव में चोरों ने शादी वाले घर समेत दो मकानों को निशाना बनाकर 30 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर बाजरा के खेत की ओर से दीवार फांदकर घरों में घुसे और रात में वारदात को अंजाम दिया; पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव नगला जाहरिया (मांगरोल जाट) में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना रात करीब 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों ने घर के पीछे बाजरा के खेत के रास्ते आकर दीवार फांदकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित उर्मिला पत्नी नारायण सिंह के घर में 26 नवंबर को बेटे की शादी होनी है, जिसके कारण घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। चोरों ने इस घर से दो सोने के पेंडल, चार अंगूठी, गले का हार, चार चूड़ी, नाक की बजेरी और दो कमर कोधनी, चार जोड़ी पायल, दो खड़ूआ सहित करीब एक किलो से अधिक चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वहीं, चोरों ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे पीड़ित बबलू पुत्र स्वर्गीय रनवीर के घर को भी निशाना बनाया। बबलू के घर से चोर दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी, दो झुमकी सहित करीब आधा किलो चांदी समेट ले गए। दोनों घरों से कुल मिलाकर करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी गायब है।
पीड़ितों ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई थी, जबकि थाना प्रभारी अछनेरा सुबह करीब सात बजे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस पीड़ितों से अभी जानकारी जुटा रही है। शादी वाले घर में हुई इस बड़ी वारदात से पूरे गांव में दहशत और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया मामला मेरे संज्ञान मे नहीं है,अगर घटना हुई तो थाना पुलिस कार्रवाई करेगी।