{"_id":"6a9b9dc1cde94ab46202108d","slug":"bums-student-alleges-obscene-misconduct-on-road-threatened-with-death-after-protesting-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज
Sat, 05 Sep 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:12 AM IST
सार
आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में बीयूएमएस की 26 वर्षीय छात्रा ने युवक पर रास्ते में अश्लील हरकत और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में बीयूएमएस की पढ़ाई कर रही 26 वर्षीय छात्रा ने युवक पर रास्ते में अश्लीलता और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्ता थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे वह ससुराल से मायके जा रही थी। रास्ते में गुदड़ी मंसूर खां निवासी रीनू ने उसके सामने से निकलते समय अश्लीलता और अभद्रता की।
छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता जामिया, दिल्ली से बीयूएमएस की पढ़ाई कर रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।