फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion traders meet to Chief Minister

सराफा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को बताई पीड़ा

Thu, 31 Mar 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 31 Mar 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders meet to Chief Minister
सैफई में सपा नेताओं के साथ मिलने पहुंचे सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
सांसद, विधायकों, केंद्रीय मंत्रियों के बाद सराफा व्यापारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी पीड़ा बताई। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में बुधवार को सराफा व्यापारियों ने सैफई में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने और सपा अध्यक्ष से बात करने का भरोसा दिलाया है। वहीं, सराफा व्यापारियों का दूसरा प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला और एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को मेयर इंद्रजीत आर्य, पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के साथ सराफा व्यापारियों का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सैफई में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पहुंचा। व्यापारियों ने सीएम से एक्साइज ड्यूटी हटवाने के लिए उनका समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि वह प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखेंगे और नेताजी से भी बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में मुरारी लाल फतेहपुरिया, सुधीर गुप्ता, पवन दौनेरिया, मनोज गुप्ता, राजेंद्र खेरली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों, मंत्रियों को बनाएं बंधक
आगरा। हड़ताल के 29वें दिन किनारी बाजार धरने में माथुर माहौर स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा और बाड़ी से श्रवण कुमार पहुंचे। शिवशंकर वर्मा ने कहा कि एक महीने के आंदोलन के बाद वक्त आ गया है कि अपने क्षेत्रों के सांसदों और मंत्रियों को बंधक बना लें। तब तक उन्हें बंधक बना लें, जब तक वह वित्त मंत्री को फोन कर अपना इस्तीफा भेजने की बात न कह दें। धरने की अध्यक्षता देवेंद्र गोयल ने की। संचालन पीसी नरवार ने किया। किनारी बाजार तिराहे पर धरने में टीएन अग्रवाल, आशु अग्रवाल, राजू कैला, गजेंद्र प्रसाद, दीपांशु अग्रवाल, नवेंद्र, सुनील वर्मा, जगदीप कपूर, सलमान शाह, आदि मौजूद रहे।


चोरी-छिपे शोरूम खोल रहे आंदोलन के अगुवा
आगरा। 29 दिनों से चल रही सराफा व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में कई व्यापारी नेता ऐसे हैं जो दोपहर में धरने और प्रदर्शन में अगुवा बन रहे हैं, वही शाम को चोरी-छिपे शोरूम खोलकर अपने ग्राहकों को आभूषण बेच रहे हैं। चोरी छिपे शोरूम का शटर खुलवाकर ग्राहक अंदर जा रहे हैं और एक से डेढ़ घंटे बाद खरीदारी कर लौट रहे हैं। हाल ये है कि आभूषण शोरूम में स्टाफ बुलाया जा रहा है, जबकि दिखाने के लिए शटर नीचे रहता है। श्री सराफा कमेटी सचिव देवेंद्र गोयल ने बताया कि कुछ शिकायतें आई हैं। उन्हें चेतावनी जारी की गई है। अगर ऐसा कुछ पाया गया तो कमेटी 21 हजार रुपये का जुर्माना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed